
बीना. औद्योगिक और यातायात की दृष्टि से तेजी से विकसित हो रहे बीना क्षेत्र में सड़क दुर्घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, लेकिन गंभीर घायलों के उपचार के लिए अब तक पर्याप्त स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध नहीं हो सकी हैं। हालात यह हैं कि दुर्घटना में घायल लोगों को सिविल अस्पताल लाने के बाद प्राथमिक उपचार देकर मेडिकल कॉलेज सागर या जिला अस्पताल रेफर करना पड़ता है। समय पर विशेषज्ञ उपचार नहीं मिलने से कई बार घायल रास्ते में ही दम तोड़ देते हैं।
शहर और आसपास के क्षेत्र से होकर नेशनल हाइवे, रिफाइनरी रोड सहित अन्य रोड पर भारी वाहनों की आवाजाही चौबीसों घंटें निकलते हैं। प्रतिदिन हजारों वाहनों का आवागमन होने से दुर्घटनाओं का खतरा लगातार बना रहता है। इसके बावजूद शहर में ट्रॉमा सेंटर, ऑर्थोपेडिक सर्जरी, न्यूरो उपचार और गंभीर घायलों के लिए आपात चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध नहीं हैं। लोगों का कहना है कि सड़क हादसों में सबसे अधिक परेशानी तब होती है, जब घायल के सिर, रीढ़ या हाथ-पैर में गंभीर चोट आती है, तब सिविल अस्पताल में प्राथमिक उपचार तो मिल जाता है, लेकिन एक्सपर्ट डॉक्टर, ऑपरेशन थियेटर और आवश्यक उपकरणों की कमी के कारण मरीजों को तुरंत रेफर कर दिया जाता है। कई बार एंबुलेंस की उपलब्धता और समय पर उपचार नहीं मिलने से मरीज की हालत और बिगड़ जाती है।
Source link
#सडक #हदस #म #इलज #न #मलन #स #तड #रह #दम #शहर #म #नह #आपत #चकतस #सवधए #People #Dying #Due #Lack #Treatment #Road #Accidents

