बालाघाट के किरनापुर थाना क्षेत्र के कलकत्ता गांव में एक महिला पर हमलावरों ने हमला कर दिया। हमलावर अपनी पहचान छिपाने के लिए घर के बाहर लगा बल्ब निकालकर घर में घुसे थे। वारदात के बाद भागते समय वे अपना मोबाइल फोन मौके पर ही छोड़ गए, जिसे पुलिस ने जब्त क
.
शनिवार देर रात हुई इस घटना में 48 वर्षीय लीलाबाई महिश्वरे घर में अकेली थीं। हमलावरों ने महिला के शोर मचाने पर धारदार हथियार से उसकी कनपटी और शरीर के अन्य हिस्सों पर हमला किया।
घटना की सूचना मिलने पर किरनापुर पुलिस ने लीलाबाई को अस्पताल पहुंचाया। गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें पड़ोसी राज्य महाराष्ट्र के गोंदिया रेफर किया गया है, जहां गोंदिया अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है।

किरनापुर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस को जांच में एक अहम सुराग मिला है। हमलावरों का छूटा हुआ मोबाइल फोन आरोपियों तक पहुंचने में महत्वपूर्ण कड़ी साबित हो सकता है।
किरनापुर थाना प्रभारी राजकुमार चौधरी ने बताया कि अब तक लूट जैसी कोई घटना सामने नहीं आई है, लेकिन महिला पर हमला किया गया है। एफआईआर दर्ज कर ली गई है। महिला के चेहरे और शरीर के अन्य हिस्सों पर चोटें हैं।
उन्होंने बताया कि मिले मोबाइल की जांच की जा रही है और महिला से आगे पूछताछ की जाएगी। वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में जांच जारी है और मामले की जांच के लिए एक टीम गठित की गई है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही घटना की वास्तविकता और आरोपियों का पता लगा लिया जाएगा।
Source link
#कलकतत #म #महल #पर #हमल #हमलवर #बलब #नकलकर #घर #म #घस #मबइल #छडकर #गए #भग #Balaghat #Madhya #Pradesh #News


