इंदौर से 20 शहरों के लिए चलेगी 40 सरकारी लग्जरी बसें, रीवा, मैहर, शिवपुरी भी रूट्स में शामिल

इंदौर से 20 शहरों के लिए चलेगी 40 सरकारी लग्जरी बसें, रीवा, मैहर, शिवपुरी भी रूट्स में शामिल

डिजिटल डेस्क, इंदौर। मध्य प्रदेश में एक बार फिर राज्य परिवहन निगम की तरह सरकारी बसें (MP Government Buses) शुरू होने वाली है। इसमें इंदौर से 20 शहरों के लिए लग्जरी बसें चलाई जाएंगी। सबसे खास बात यह है कि इनमें शहर के आस-पास के जिलों के साथ लंबी दूरी की बसें भी चलेंगी। जो यात्रियों को महाकोशल-विंध्य और ग्वालियर क्षेत्र के शहरों से जोड़ेगी।

इनमें इंदौर (Government Buses from Indore)से सिंगरौली का सबसे लंबा रूट रहेगा, जिसमें बस 889 किमी की यात्रा करेगी। बसों को चलाने के लिए सर्वे भी किया गया है, जिससे पीकऑवर्स में यात्रियों को बसों की सुविधा मिल सके।

इन रूट्स पर बसें चलाने की तैयारी

इंदौर से बसें (Government Buses Route) मुलताई, नरसिंहपुर, पिपरिया, निवाड़ी, शिवपुरी, श्योपुर, रीवा, मऊगंज, मुरैना, मनासा, मैहर, ग्वालियर, गुना, दतिया, बीना, भिंड, सागर जिले का बंडा, डिंडौरी, शहडोल, सिंगरौली, उमरिया, अनूपपुर जाएंगी।

एसी सुपर लग्जरी बसें भी चलेगी

इंदोर से 20 शहरों के लिए अलग-अलग श्रेणियों की बसें चलाई जाएंगी। इसमें मिडी बसों की क्षमता 35 यात्रियों की रहेगी वहीं बड़ी बसों में 70 यात्री बैठ सकेंगे। इसके साथ यह बसें सामान्य श्रेणी के साथ एसी और सुपर लग्जरी वाली भी होंगी।

Source link
#इदर #स #शहर #क #लए #चलग #सरकर #लगजर #बस #रव #महर #शवपर #भ #रटस #म #शमल

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *