![]()
इंदौर के मल्हारगंज थाना क्षेत्र में जैन मंदिर दर्शन के लिए जा रही महिला से सोने की चेन लूटने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान सीसीटीवी फुटेज के आधार पर की गई। उनके कब्जे से लूटी गई सोने की चेन भी बरामद कर ली गई है। डीसीपी नरेंद्र रावत ने बताया कि चार दिन पहले सुबह मल्हारगंज क्षेत्र में इंदिरा जैन मंदिर दर्शन के लिए जा रही थीं। इसी दौरान बाइक सवार बदमाश उनकी सोने की चेन लूटकर फरार हो गए थे। आरोपियों की पहचान रोशन सिंह, सुरेंद्र सिंह और सुखवीर सिंह निवासी आकाश नगर के रूप में हुई है। कई थाना क्षेत्रों से होकर भागे आरोपी वारदात के बाद पुलिस ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। जांच में पता चला कि आरोपी द्वारकापुरी, अन्नपूर्णा और छत्रीपुरा थाना क्षेत्रों से होते हुए मल्हारगंज पहुंचे थे। वारदात के बाद वे इसी रास्ते से वापस द्वारकापुरी क्षेत्र लौट गए। सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी जांच के आधार पर द्वारकापुरी पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। सोने की चेन बरामद पुलिस ने उनके कब्जे से लूटी गई सोने की चेन बरामद कर ली है। पुलिस अब आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड की जांच कर रही है और यह पता लगाया जा रहा है कि वे पहले भी इस तरह की वारदातों में शामिल रहे हैं या नहीं। आरोपियों से पूछताछ जारी है।
Source link
#महल #स #चन #लटन #वल #तन #बदमश #गरफतर #ससटव #फटज #स #हई #पहचन #बजरग #क #जन #मदर #जत #समय #क #थ #वरदत #Indore #News


