दतिया के रण में मोर्चा संभालेंगे BJP के 40 धुरंधर, मोहन से लेकर शिवराज और सिंधिया तक का नाम, नरोत्तम 16वें नंबर पर

दतिया के रण में मोर्चा संभालेंगे BJP के 40 धुरंधर, मोहन से लेकर शिवराज और सिंधिया तक का नाम, नरोत्तम 16वें नंबर पर

दतिया उपचुनाव के लिए भाजपा ने 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है। मुख्यमंत्री मोहन यादव, शिवराज सिंह चौहान, सिंधिया और नरोत्तम मिश्रा चुनाव प्रचार …और पढ़ें

Publish Date: Tue, 14 Jul 2026 09:28:46 AM (IST)Updated Date: Tue, 14 Jul 2026 09:28:46 AM (IST)

दतिया के रण में मोर्चा संभालेंगे BJP के 40 धुरंधर, मोहन से लेकर शिवराज और सिंधिया तक का नाम, नरोत्तम 16वें नंबर पर
दतिया जीतने उतरेगी भाजपा की पूरी फौज। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. दतिया उपचुनाव के लिए भाजपा ने 40 स्टार प्रचारक घोषित किए।
  2. मुख्यमंत्री मोहन यादव चुनाव प्रचार की अगुवाई करेंगे।
  3. शिवराज, सिंधिया और नरोत्तम मिश्रा भी करेंगे प्रचार।

राज्य ब्यूरो, नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। भाजपा ने मध्य प्रदेश के दतिया उप चुनाव में 40 स्टार प्रचारक बनाए हैं। इनमें मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और ज्योतिरादित्य सिंधिया सहित टिकट के दावेदार रहे प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा को प्रचार की कमान सौंपी हैं।

नरोत्तम मिश्रा सूची में 16वें नंबर पर हैं। यह सभी दतिया उप चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार आशुतोष तिवारी को विजय दिलाने के लिए घर-घर जाकर प्रचार करेंगे। इन नेताओं की अलग-अलग तिथियों पर सभाएं भी आयोजित की जाएगी। पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती को स्टार प्रचारकों की सूची से बाहर रखा गया है।

ये नाम स्टार प्रचारकों की लिस्ट में शामिल

  • 11 जुलाई को प्रदेश अध्यक्ष खंडेलवाल की ओर से राष्ट्रीय अध्यक्ष को भेजी गई सूची सोमवार सुबह सामने आई। इसमें क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जमवाल, प्रदेश प्रभारी डॉ महेंद्र सिंह, सत्यनारायण जटिया, उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला, जगदीश देवड़ा, मंत्री प्रहलाद पटेल, कैलाश विजयवर्गीय, पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा, विधायक गोपाल भार्गव, भूपेंद्र सिंह, विश्वास सारंग, कृष्णा गौर।
  • संध्या राय, गजेंद्र सिंह पटेल, सुमित्रा वाल्मीकि, राहुल कोठारी, गौरव रणदिवे, रणवीर सिंह रावत, शैलेंद्र बरुआ, महेश केवट, शैतान सिंह पाल, डा. अभय यादव, केशव बघेल और महेंद्र सिंह यादव के नाम शामिल है। ग्वालियर चंबल अंचल से एदल सिंह कंषाना, प्रद्युम्न सिंह तोमर और नारायण सिंह कुशवाहा, राकेश सिंह, अरविंद भदौरिया, लाल सिंह आर्य, भरत सिंह कुशवाहा, रामनिवास रावत भी स्टार प्रचारक बनाए गए हैं।

Source link
#दतय #क #रण #म #मरच #सभलग #BJP #क #धरधर #महन #स #लकर #शवरज #और #सधय #तक #क #नम #नरततम #16व #नबर #पर

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *