![]()
खंडवा शहर संभाग के अंतर्गत 33/11 केवी सिविल लाइन उपकेंद्र पर आवश्यक मेंटेनेंस कार्य किए जाने के कारण रविवार 24 मई को शहर के कई क्षेत्रों में बिजली सप्लाई बंद रहेगी। बिजली कंपनी ने उपभोक्ताओं से पहले से जरूरी तैयारी करने की अपील की है।
.
बिजली कंपनी के सहायक यंत्री (मेंटेनेंस) महेश कुमार सोलंकी ने बताया कि उपकेंद्र पर तकनीकी सुधार और रखरखाव कार्य के चलते सुबह 7 बजे से 10 बजे तक विद्युत प्रदाय बंद रखा जाएगा।
इन क्षेत्रों में रहेगा असर बंद रहने वाले क्षेत्रों में एनवीडीए कॉलोनी, रतागढ़, कृष्ण सरोवर फेस-1, कृष्ण सरोवर फेस-2, हरिअंश कॉलोनी, दादाजी ग्रीन सिटी, साईरूप गंगा, समृद्धि टाउनशिप, कनक नगर, साकेत नगर, काकड़ गांव, दक्ष परिसर, कलेक्टर चौराहा, पीडब्ल्यूडी कॉलोनी सहित आसपास के इलाके शामिल हैं।
बिजली कंपनी ने बताया कि मेंटेनेंस कार्य के दौरान लाइन और उपकरणों की जांच, मरम्मत एवं तकनीकी सुधार किए जाएंगे, ताकि भविष्य में उपभोक्ताओं को बेहतर और निर्बाध बिजली आपूर्ति मिल सके।
आवश्यकतानुसार समय में बदलाव संभव विभाग के अनुसार कार्य की स्थिति को देखते हुए बिजली बंद रहने की अवधि घटाई या बढ़ाई भी जा सकती है। ऐसे में उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की गई है।
www.bhaskar.com
#खडव #म #रववर #सबह #घट #बजल #कटत #सवल #लइन #गरड #पर #हग #मटनस #करय #NVDA #पडबलयड #कलन #कषतर #परभवत #रहग #Khandwa #News


