लवकुश चौराहा पर बनाए जा रहे शहर के सबसे बड़े डबल डेकर फ्लाईओवर का काम अंतिम चरण में पहुंच गया है। बाणगंगा से उज्जैन की तरफ जाने वाली भुजा के एक स्पान …और पढ़ें

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। लवकुश चौराहा पर बनाए जा रहे शहर के सबसे बड़े डबल डेकर फ्लाईओवर का काम अंतिम चरण में पहुंच गया है। बाणगंगा से उज्जैन की तरफ जाने वाली भुजा के एक स्पान और बो स्ट्रिंग पर स्लैब डालने का काम बाकी है। साथ ही एप्रोच का कार्य भी होना है और इसमें करीब एक माह का समय लगेगा।
वहीं उज्जैन से बाणगंगा की तरफ वाली भुजा का अधिकांश काम पूरा हो चुका है। एक-दो स्थानों पर एप्रोच बनाई जानी है, जिसका कार्य किया जा रहा है। लोड टेस्टिंग में सफल रहने के बाद अब इस भुजा से यातायात शुरू करने की तैयारी है। इसके शुरू होने से चौराहे पर वाहनों का दबाव कम होगा।
अरबिंदो से बाणगंगा की तरफ जाने वाले वाहनों को मिलेगी हरी झंडी
क्योंकि अभी लवकुश चौराहा से बाणगंगा तरफ की सर्विस रोड बनाने से वाहनों को दूसरे रास्ते पर डायवर्ट किया गया है। इंदौर विकास प्राधिकरण (आईडीए) इस माह डबल डेकर फ्लाईओवर की एक लेन से वाहनों का आवागमन शुरू कर सकता है। यह लेन अरबिंदो अस्पताल की ओर से आने वाले वाहनों को सीधे बाणगंगा की दिशा में ले जाएगी। इससे रोजाना हजारों वाहन चालकों को लवकुश चौराहे के ट्रैफिक सिग्नल और लंबे जाम से राहत मिलेगी। आईडीए ने इस भुजा की बो स्ट्रिंग और सीमेंट के सेगमेंट का लोड टेस्ट पूरा कर लिया है। तकनीकी कंसल्टेंट द्वारा भी सुरक्षा संबंधी रिपोर्ट और संचालन की मंजूरी दे दी गई है। अब फ्लाईओवर पर केवल अंतिम फिनिशिंग, लाइटिंग की टेस्टिंग और ट्रायल रन का काम बचा है।
अंतिम फिनिशिंग और एलईडी लाइटिंग का ट्रायल जारी
आईडीए सीईओ परीक्षित झाड़े का कहना है कि एक भुजा तैयार हो चुकी है, अंतिम फिनिशिंग के कार्य जारी हैं। आधुनिक एलईडी लाइटिंग की टेस्टिंग का कार्य भी किया जा रहा है। लवकुश चौराहा स्थित डबल डेकर फ्लाईओवर के शुरू होने से उज्जैन रोड और बाणगंगा की तरफ जाने वाले वाहनों को सुविधा मिलेगी। वहीं उज्जैन रोड से एमआर-10 पर आने वाली सर्विस रोड पर भी दबाव कम होगा।
हालांकि अभी इसकी एक भुजा ही शुरू हो सकेगी और दूसरी भुजा के लिए करीब दो माह तक इंतजार करना होगा। उज्जैन रोड की ओर से आने वाले वाहन बिना चौराहे पर रुके सीधे बाणगंगा, मरीमाता और सांवेर रोड औद्योगिक क्षेत्र की ओर जा सकेंगे। इससे यात्रा का समय घटेगा और चौराहे पर ट्रैफिक का दबाव भी काफी कम होगा।
यह भी पढ़ें- गजब है एमपी पुलिस का प्रमोशन! जिंदा पुलिसकर्मी लगा रहे चक्कर और दिवंगत का नाम लिस्ट में ऊपर
मुख्य बिंदु और तकनीकी विशेषताएं
- दो चरणों में किया गया लोड टेस्ट रहा है सफल
- एक स्पान पर स्लैब डालने का कार्य किया जाना है
- एक भुजा से इस माह शुरू होगा यातायात
- लाइटिंग और फिनिशिंग के कार्य किए जाने हैं
- 1452 मीटर लंबा है फ्लाईओवर, ट्रैफिक होगा सुगम
- तीन साल से जारी है फ्लाईओवर का निर्माण
- 400-400 टन वजनी दो बो स्ट्रिंग लगाई गई हैं
Source link
#इदर #क #जम #स #मलग #रहत.. #इस #मह #शर #हग #शहर #क #सबस #बड #डबल #डकर #फलईओवर #यह #जन #हग #आसन

