खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आज बुधवार को रोमांटिक-कॉमेडी ड्रामा फिल्म ‘जिंदगी ना मिलेगी दोबारा’ की रिलीज को पूरे 15 साल हो गए हैं। संगीतकार और गायक शंकर महादेवन ने इसके प्रसिद्ध गाने ‘सेनोरीटा’ को लेकर एक दिलचस्प खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि कैसे ‘सेनोरीटा’ गाने के निर्माण के दौरान घबराए हुए अभिनेता अभय देओल से यह गाना गवाया था।

2 of 6
जिंदगी न मिलेगी दोबारा
– फोटो : सोशल मीडिया
‘सेनोरीटा’ को लेकर दिलचस्प खुलासा
शंकर महादेवन ने बताया कि ‘सेनोरीटा’ गाना फिल्म की कहानी के हिसाब से तैयार किया जाना था। कहानी में तीन दोस्त (ऋतिक, फरहान और अभय) थोड़े नशे में स्पेन के एक गांव से गुजर रहे होते हैं। वहां बज रहे स्पेनिश संगीत को सुनकर वे भी झूमने लगते हैं और स्पेनिश धुन में भारतीय स्टाइल का तड़का लगाते हैं।
जब संगीतकार जोड़ी शंकर-एहसान-लॉय ने इस गाने पर काम शुरू किया, तो उन्हें लगा कि यह गाना बहुत बड़ा हिट साबित हो सकता है। मशहूर गीतकार जावेद अख्तर ने इस गाने के लिए ‘सेनोरीटा’ शब्द का सुझाव दिया था।

3 of 6
फिल्म ‘जिंदगी न मिलेगी दोबारा’
– फोटो : सोशल मीडिया
घवराए हुए थे अभय
आईएएनएस के अनुसार, शंकर महादेवन ने सोचा कि क्यों न यह गाना तीनों अभिनेताओं की असली आवाज में ही रिकॉर्ड किया जाए। फरहान अख्तर पहले से ही गाते आए हैं, इसलिए उनके लिए यह आसान था। ऋतिक रोशन की आवाज भी बहुत सुरीली थी। लेकिन अभय देओल बिल्कुल नए थे और गाने को लेकर बेहद घबराए हुए थे।

4 of 6
फिल्म ‘जिंदगी न मिलेगी दोबारा’
– फोटो : सोशल मीडिया
शंकर महादेवन ने चली चाल
अभय देओल गाना गाने के लिए बिल्कुल तैयार नहीं थे। तब शंकर महादेवन ने उनके साथ एक छोटा सा मजाक किया। उन्होंने अभय से कहा, ‘तुम बस स्टूडियो आ जाओ। हम कोई असली रिकॉर्डिंग नहीं कर रहे हैं, यह सिर्फ एक रिहर्सल है। माइक के सामने मजे करो। अगर सब ठीक रहा, तो असली रिकॉर्डिंग किसी और दिन करेंगे।’
अभय मान गए, लेकिन वे फिर भी डरे हुए थे। जब वे रिकॉर्डिंग रूम में गए, तो शंकर महादेवन ने चुपके से रिकॉर्डिंग चालू कर दी। उन्होंने अभय से कहा, ‘मैं जो गा रहा हूं, तुम बस मेरे पीछे-पीछे उसे दोहराओ।’ जब अभय देओल गाना गाकर बाहर आए, तो शंकर महादेवन ने हंसते हुए कहा, ‘हां भाई, गाना रिकॉर्ड हो गया।’

5 of 6
जिंदगी न मिलेगी दोबारा
– फोटो : यूट्यूब ग्रैब
हैरान हुए अभय
अभय हैरान रह गए और उन्होंने शंकर से पूछा, ‘अरे सच में? पर मुझे असली रिकॉर्डिंग के लिए कब आना है?’ तब शंकर ने मुस्कुराते हुए जवाब दिया, ‘रिकॉर्डिंग तो हो चुकी है। अब सीधे फाइनल गाना ही सुनना।’ यह सुनकर अभय हैरान भी हुए और बहुत खुश भी हुए।



