एसपी ने दिखाई जागरूकता रथ को हरी झंडी, युवाओं ने लिया संकल्प – Morena News

एसपी ने दिखाई जागरूकता रथ को हरी झंडी, युवाओं ने लिया संकल्प – Morena News

मुरैना। जिले में नशे के विरुद्ध जनजागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से बुधवार से 15 दिवसीय नशे से दूरी है जरूरी 2.0 विशेष अभियान का शुभारंभ किया गया। 30 जुलाई तक चलने वाले इस अभियान की शुरुआतएसपी धर्मराज मीणा ने एसपी कार्यालय परिसर से की। इस अवसर पर उन्होंने मीडिया को अभियान के उद्देश्य एवं कार्ययोजना की जानकारी दी। साथ ही अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ मानव श्रृंखला बनाकर नशामुक्ति की शपथ दिलाई तथा जनजागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि अभियान का मुख्य उद्देश्य युवाओं, विद्यार्थियों और आमजन को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराना, नशीले पदार्थों के सेवन को हतोत्साहित करना तथा अवैध कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाना है। अभियान के दौरान जिले के सभी थाना क्षेत्रों में स्कूलों, कॉलेजों, कोचिंग संस्थानों, ग्राम पंचायतों एवं शहरी क्षेत्रों में रैली, नुक्कड़ नाटक, संगोष्ठी, शपथ ग्रहण, जनसंवाद और सोशल मीडिया के माध्यम से व्यापक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। साथ ही नशीले पदार्थों के अवैध निर्माण, परिवहन, भंडारण और बिक्री के विरुद्ध विशेष कार्रवाई भी की जाएगी। शुभारंभ कार्यक्रम में 400 से अधिक लोगों ने भाग लेकर नशामुक्त समाज के निर्माण का संकल्प लिया। नशा मुक्त समाज का संकल्प लेते युवा।

Source link
#एसप #न #दखई #जगरकत #रथ #क #हर #झड #यवओ #न #लय #सकलप #Morena #News

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *