लाचार स्वास्थ्य विभाग: इंदौर के जिला अस्पताल में पीने के पानी तक की व्यवस्था नहीं

लाचार स्वास्थ्य विभाग: इंदौर के जिला अस्पताल में पीने के पानी तक की व्यवस्था नहीं

जिला अस्पताल में मरीज और स्वजन को पीने का पानी नहीं मिल रहा है। यहां लगे सभी वाटर कूलर बंद पड़े हैं, जिसके कारण मरीज बाहर से पानी खरीदने को मजबूर हैं। …और पढ़ें

Publish Date: Thu, 14 May 2026 10:25:47 AM (IST)Updated Date: Thu, 14 May 2026 10:25:47 AM (IST)

लाचार स्वास्थ्य विभाग: इंदौर के जिला अस्पताल में पीने के पानी तक की व्यवस्था नहीं
जिला अस्पताल में पीने के पानी की समस्या। (प्रतीकात्मक तस्वीर)

HighLights

  1. पहली बार जिला अस्पताल के पांचों बोरिंग सूखे, वाटर कूलर पड़े बंद
  2. मरीज के साथ ही अस्पताल का स्टाफ भी पानी के लिए परेशान हो रहा है
  3. अस्पताल के निर्माण कार्य में भी बोरिंग का ही पानी उपयोग किया गया

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। प्रदेश में मुख्यमंत्री, स्वास्थ्य मंत्री स्वास्थ्य के क्षेत्र में मरीजों को उचित इलाज मिले इसके लिए प्रयास कर रहे हैं, लेकिन वहीं दूसरी ओर इंदौर का लाचार स्वास्थ्य विभाग पीने के पानी तक की व्यवस्था नहीं करवा पा रहा हैं।

जिला अस्पताल में मरीज और स्वजन को पीने का पानी नहीं मिल रहा है। यहां लगे सभी वाटर कूलर बंद पड़े हैं, जिसके कारण मरीज बाहर से पानी खरीदने को मजबूर हैं। जिम्मेदारों को मरीजों की यह समस्या नजर भी आ रही है, लेकिन इसके बावजूद वह ध्यान ही नहीं देते हैं।

स्टाफ भी हो रहा परेशान

मरीज के साथ ही अस्पताल का स्टाफ भी पानी के लिए परेशान हो रहा है। दरअसल जिला अस्पताल में पांच बोरिंग है, जिनसे पानी की पुर्ति होती है। लेकिन पहली बार यह पांचों बोरिंग सूख गए है। क्योंकि अस्पताल का निर्माण कार्य भी चल रहा है, उसमें भी बोरिंग का ही पानी उपयोग किया गया। मरीज और स्वजन द्वारा पानी नहीं मिलने की शिकायत भी की जा रही है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। इंदौर में जिला अस्पताल के अलावा पीसी सेठी अस्पताल, स्वास्थ्य विभाग कार्यालय, बाणगंगा स्थित शासकीय अस्पताल आदि में भी पानी की समस्या चल रही है।

शौचालय तक में पानी नहीं

जिला अस्पताल में अभी ओपीडी संचालित हो रही है। इसके अलावा प्रसूता महिलाओं को भी भर्ती किया जा रहा है। लेकिन अस्पताल में बोरिंग सूखने के कारण कई बार शौचालयों तक में पानी नहीं आता है। मंगलवार दोपहर में ऐसी ही स्थिति निर्मित हुई। स्वजन के विरोध के बाद पानी का टैंकर बुलवाया गया।जानकारी अनुसार जिला अस्पताल में संभागभर से सैकड़ों मरीज उपचार के लिए आते हैं।

43 डिग्री से ऊपर पहुंच रहा तापमान

बता दें कि इंदौर में अभी दिन के समय में तापमान 43 डिग्री तक पहुंच रहा है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा की लोगों से अपील की जा रही है कि दिन के समय में बाहर ना निकलें। इसके साथ ही पानी अधिक मात्रा में पीने के लिए कहा जा रहा है, लेकिन विभाग खुद ही अपने अस्पतालों में पानी की व्यवस्था नहीं करवा पा रहा है।

पूरा ध्यान रखा जा रहा है

जिला अस्पताल के पांचों बोरिंग सूख गए हैं। पानी के टैंकर से पूर्ति की जा रही है। पीने के लिए आरओ पानी की कैन बुलवाई जा रही है। मरीजों को असुविधा ना हो इसका पूरा ध्यान रखा जा रहा है। -डा. जीएल सोढ़ी, सिविल सर्जन

इंदौर का राजेंद्र नगर रेलवे स्टेशन: भीषण गर्मी में यात्रियों के लिए पीने का पानी नहीं, प्याऊ में टोटी तक नहीं

Source link
#लचर #सवसथय #वभग #इदर #क #जल #असपतल #म #पन #क #पन #तक #क #वयवसथ #नह

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *