उर्मिला हत्याकांड: पांच दिन बाद भी पति फरार:  10 हजार का इनाम घोषित, चार टीमें तलाश में जुटीं; खलघाट में देखे जाने की सूचना – Indore News

उर्मिला हत्याकांड: पांच दिन बाद भी पति फरार: 10 हजार का इनाम घोषित, चार टीमें तलाश में जुटीं; खलघाट में देखे जाने की सूचना – Indore News

पोस्टल असिस्टेंट उर्मिला सैनी की हत्या पति ने कर दी थी।

इंदौर में डाक विभाग की पोस्टल असिस्टेंट उर्मिला सैनी हत्याकांड में पांच दिन बाद भी मुख्य आरोपी और मृतका के पति अखिलेश सैनी का कोई सुराग नहीं मिला है। पुलिस की चार से अधिक टीमें अलग-अलग जगहों पर उसकी तलाश में जुटी हैं। आरोपी की गिरफ्तारी पर 10 हजार रु

.

11 जुलाई को हुई थी हत्या

11 जुलाई को डाककुंज कॉलोनी स्थित सरकारी आवास में 38 वर्षीय पोस्टल असिस्टेंट उर्मिला सैनी की हत्या कर दी गई थी। घटना के समय उनके दोनों बच्चे स्कूल गए हुए थे। स्कूल से लौटने पर बच्चों ने घर के अंदर मां का खून से लथपथ शव देखा। वारदात के बाद से उर्मिला का पति अखिलेश सैनी फरार है।

उर्मिला हत्याकांड: पांच दिन बाद भी पति फरार:  10 हजार का इनाम घोषित, चार टीमें तलाश में जुटीं; खलघाट में देखे जाने की सूचना – Indore News

डाक विभाग की पोस्टल असिस्टेंट थी उर्मिला सैनी।

मोबाइल साथ नहीं ले गया आरोपी

जांच अधिकारियों के मुताबिक अखिलेश ने पूरी वारदात पहले से योजना बनाकर की। पुलिस का मानना है कि उसे यह जानकारी थी कि जांच में मोबाइल फोन सबसे अहम सुराग होता है। इसी वजह से वह अपने दोनों मोबाइल फोन घर पर छोड़कर फरार हुआ, जिससे उसकी लोकेशन और संपर्कों का पता नहीं चल पा रहा है।

नई सिम और डिजिटल लेनदेन के भी नहीं मिले सुराग

पुलिस को आशंका है कि आरोपी ने फरारी के दौरान नई सिम खरीदी होगी, लेकिन अभी तक इसका कोई सबूत नहीं मिला है। बैंक खाते, यूपीआई और अन्य डिजिटल भुगतान माध्यमों से भी उसकी कोई गतिविधि सामने नहीं आई है।

जांच में पता चला है कि आरोपी बच्चों को दोपहिया वाहन की चाबी देने के बाद ऐसे रास्ते से निकला, जहां सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे थे। बाद में उसके फुटेज इंदौर रेलवे स्टेशन पर मिले। पुलिस को यह भी जानकारी मिली कि उसने दिल्ली जाने के लिए ट्रेन का टिकट बुक कराया था, लेकिन बाद में उसे रद्द कर दिया। इसके बाद वह सरवटे बस स्टैंड क्षेत्र की ओर जाता दिखाई दिया।

स्कूल से बच्चे घर पहुंचे तो मां का शव देखा। इसके बाद नाना को फोन कर बताया।

स्कूल से बच्चे घर पहुंचे तो मां का शव देखा। इसके बाद नाना को फोन कर बताया।

खलघाट में देखे जाने की सूचना

पुलिस को कुछ दिन पहले सूचना मिली थी कि अखिलेश सैनी को खलघाट क्षेत्र में देखा गया था। इस सूचना की भी जांच की जा रही है, हालांकि अब तक इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है।

कारोबार और रिश्तेदारों पर भी नजर

पुलिस आरोपी के अगरबत्ती कारोबार से जुड़े लोगों की भी जानकारी जुटा रही है। यह पता लगाया जा रहा है कि वह किसी परिचित, कारोबारी या रिश्तेदार के संपर्क में तो नहीं है। भोपाल में रहने वाले उसके माता-पिता और अन्य रिश्तेदारों से भी पूछताछ की गई है।

महिला के परिजन का आरोप है कि दामाद बेटी से झगड़ा करता रहता था।

महिला के परिजन का आरोप है कि दामाद बेटी से झगड़ा करता रहता था।

ओंकारेश्वर में हुआ अस्थि विसर्जन

उधर, उर्मिला सैनी की अस्थियों का ओंकारेश्वर में विसर्जन कर दिया गया है। अब उनके दोनों बच्चे प्रेक्षा और अव्यक्त की शेष शोक रस्में खंडवा स्थित नाना-नानी के घर पर पूरी कराई जाएंगी।

10 हजार रुपए का इनाम

पुलिस का कहना है कि आरोपी की तलाश लगातार जारी है। उसकी गिरफ्तारी या उसके बारे में पुख्ता सूचना देने वाले को 10 हजार रुपए का इनाम दिया जाएगा। पुलिस को उम्मीद है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

ये खबरे भी पढ़ें…

इंदौर में सरकारी मकान में पोस्टल असिस्टेंट की हत्या:स्कूल से लौटे बच्चों ने मां का खून से लथपथ शव देखा; महिला का पति फरार

बेटी बोली-पापा का एनकाउंटर नहीं…उन्हें आखिरी सांस तक तड़पाओ:मां को बेरहमी से मारा…उसे भी वही दर्द दो; पोस्टल असिस्टेंट उर्मिला हत्याकांड में बेटी की मांग

Source link
#उरमल #हतयकड #पच #दन #बद #भ #पत #फरर #हजर #क #इनम #घषत #चर #टम #तलश #म #जट #खलघट #म #दख #जन #क #सचन #Indore #News

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *