Bollywood Wrap Up | Sonam Wangchuk के समर्थन में उतरे Anurag Kashyap और Swara Bhasker, सरकार पर बोला तीखा हमला

Bollywood Wrap Up | Sonam Wangchuk के समर्थन में उतरे Anurag Kashyap और Swara Bhasker, सरकार पर बोला तीखा हमला


एक तरफ सुपरस्टार प्रभास की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘फौजी’ का नया आक्रामक पोस्टर जारी कर इसकी रिलीज डेट 3 दिसंबर 2026 घोषित कर दी गई है, जिससे बॉक्स ऑफिस पर आलिया भट्ट, अजय देवगन और अक्षय कुमार की फिल्मों से महा-टकराव तय हो गया है; हालांकि कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने इस पोस्टर को एआई-जेनरेटेड बताते हुए इसकी आलोचना भी की है। दूसरी तरफ, नीट पेपर लीक में धांधली और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर सोनम वांगचुक के अनशन को 19 दिन और कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन को 25 दिन पूरे हो गए हैं, जिनके समर्थन में उतरीं स्वरा भास्कर ने पीएम मोदी पर तीखा तंज कसते हुए कहा कि काश उन्होंने पॉलिटिकल साइंस के साथ इंसानियत भी पढ़ी होती। इसी मुद्दे पर फिल्ममेकर अनुराग कश्यप का गुस्सा भी भड़का है, जिन्होंने सत्ता में बैठे लोगों की चुप्पी को ‘राक्षसों से भी बदतर’ और आदमखोर बताया है। इन सब के बीच, ‘रामायण’ में लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले सुनील लहरी पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है, जिन्होंने ऑफिस की कुर्सी पर बैठे-बैठे अचानक हार्ट अटैक से दम तोड़ने वाले अपने बेहद करीबी दोस्त को खो दिया है।
………………………………………………………………………………………………………
प्रभास की फिल्‍म ‘फौजी’ की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया गया है 
मेकर्स ने इसी के साथ एक दिलचस्‍प नया पोस्‍टर भी शेयर किया है
एक तरफ फैंस जहां बेसब्र हो गए हैं, वहीं अब दिसंबर के पहले 
हफ्ते में बॉक्‍स ऑफिस पर ‘फौजी’ की टक्‍कर आलिया भट्ट, 
अजय देवगन और अक्षय कुमार की फिल्‍मों से भी होने वाली है
मैथ्री मूवी मेकर्स ने ‘फौजी’ की रिलीज डेट और इस पोस्‍टर को 
शेयर करते हुए लिखा है, ‘अज्ञातपर्व का अंत। बगावत की शुरुआत।
‘फौजी’ 3 दिसंबर 2026 को दुनियाभर में बड़े पैमाने पर रिलीज होगी।’
कई यूजर्स ने पोस्‍टर की क्‍वालिटी को लेकर इसकी आलोचना भी की है
कइयों को लग रहा है कि ये AI-जेनरेटेड पोस्‍टर है
………………………………………………………………………………………………..
सोनम वांगचुक को नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर ‘कॉकरोच जनता पार्टी’
के साथ भूख हड़ताल शुरू किए हुए 19 दिन हो गए हैं
स्वरा भास्कर ने सोनम वांगचुक से मिलकर जंतर-मंतर पर दिया भाषण
स्वरा भास्कर ने PM मोदी को घेरा- काश! इंसानियत की पढ़ाई की होती
स्वरा ने कहा, ‘जो देश के सबसे उच्च पद पर बैठे हमारे महान शख्सियत हैं,
उन्होंने पॉलिटिकल साइंस की पढ़ाई की है, काश इंसानियत
की पढ़ाई भी की होती तो इन लोगों को यहां बैठना न पड़ता।’
लेखिका अरुंधति रॉय, एक्टर नसीरुद्दीन शाह और रत्ना पाठक शाह,
फिल्म निर्माता संजय काक और कई लोगों ने सोमवार को 
CJP से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल खत्म करने की अपील की
…………………………………………………………………………………………….
सोनम वांगचुक के लिए फटा अनुराग कश्यप का कलेजा
अनुराग ने तीखे शब्दों में सत्ता में बैठे लोगों को जानवरों और राक्षसों
 से भी बदतर आदमखोर बता दिया और कहा कि उनकी चुप्पी 
इतनी गहरी है कि किसी की जान लेने की मंशा साबित करती है
सोनम वागंचुक नीट पेपर लीक में धांधली और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान
के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर अनशन कर रहे हैं
वहीं, इसे लेकर कॉकरोच जनता पार्टी जंतर-मंतर 
पर पिछले 25 दिनों से विरोध-प्रदर्शन कर रही है
अनुराग कश्यप का सोनम वांगचुक के अनशन पर पोस्ट
यह सच में चिंता की बात है, जब सिस्टम लोगों की जिंदगी 
के प्रति इतना बेपरवाह हो जाता है। सिर्फ वही इंसान ऐसा करने की हिम्मत
 रखता है जो दूसरों का दर्द समझता हो और सच और न्याय में विश्वास रखता हो
…………………………………………………………………………………………………..
‘रामायण’ के लक्ष्मण सुनील लहरी पर टूटा दुखों का पहाड़
करीबी दोस्त का निधन, कुर्सी पर बैठे-बैठे गई जान
उनके दोस्त का हार्ट अटैक से निधन हो गया है
सुनील लहरी ने बताया कि उनका दोस्त कभी बीमार
नहीं पड़ा और हमेशा सबकी मदद करता था
उसकी अरुण गोविल और अरविंद त्रिवेदी के साथ भी दोस्ती थी
सुनील लहरी ने बताया कि उनके दोस्त अचानक ही 
ऑफिस में कुर्सी पर बैठे-बैठे बेहोश हो गए और अस्पताल तक
भी नहीं ले जा पाए। उन्होंने वहीं पर दम तोड़ दिया
…………………………………………………………………………………………….



Source link

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *