![]()
सीधी शहर स्थित भारत गैस एजेंसी के बाहर शुक्रवार सुबह गैस सिलेंडर लेने पहुंचे लोगों की कतार में जेबकतरों ने कई लोगों के हजारों रुपए पार कर दिए। घटना के बाद लोगों ने एक संदिग्ध युवक को पकड़ लिया, लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही वह मौके से फरार हो गया। घटना के बाद गैस एजेंसी परिसर में कुछ देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। पीड़ित रामेन्द्र पनिका ने बताया कि उनकी जेब से 3 हजार रुपए चोरी हो गए। उनके अलावा लाइन में खड़े तीन अन्य लोगों ने भी नकदी गायब होने की शिकायत की। लगातार शिकायतों के बाद लोगों ने सतर्कता बरतते हुए एक संदिग्ध युवक को पकड़ लिया। तलाशी में 8 हजार रुपए मिले प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, संदिग्ध युवक की तलाशी लेने पर उसकी जेब से करीब 8 हजार रुपए मिले। लोगों का दावा है कि बरामद नोटों के सीरियल नंबर अलग-अलग थे, जिससे उन्हें संदेह हुआ कि यह रकम कई लोगों की हो सकती है। इसके बाद आक्रोशित लोगों ने युवक की पिटाई कर दी। इसी दौरान पुलिस को सूचना दी गई, लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही युवक मौके से भाग निकला। पुलिस के पहुंचने से पहले आरोपी फरार सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और संदिग्ध की तलाश शुरू की, लेकिन तब तक वह फरार हो चुका था। घटना के बाद गैस एजेंसी परिसर और आसपास कुछ समय तक अफरा-तफरी का माहौल रहा। कोतवाली थाना प्रभारी विवेक द्विवेदी ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर भेजी गई थी, लेकिन संदिग्ध वहां से भाग चुका था। उसकी तलाश की जा रही है। उन्होंने लोगों से भीड़भाड़ वाले स्थानों पर अपने सामान और नकदी की सुरक्षा रखने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को देने की अपील की।
Source link
#भरत #गस #एजस #क #बहर #लग #क #पस #गयब #आकरशत #लग #न #सदगध #यवक #क #पट #VIDEO #तलश #म #हजर #रपए #मल #Sidhi #News


