इंदौर के कालानी नगर में दो पक्षों के बीच जमकर विवाद, गोली भी चली

इंदौर के कालानी नगर में दो पक्षों के बीच जमकर विवाद, गोली भी चली

दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई और एक-दूसरे पर पत्थर भी फेंके गए। इलाके में अचानक हुए हंगामे से लोगों में दहशत फैल गई। राहुल राठौर का आरोप है कि व…और पढ़ें

Publish Date: Sat, 18 Jul 2026 05:18:35 PM (IST)Updated Date: Sat, 18 Jul 2026 05:25:04 PM (IST)

इंदौर के कालानी नगर में दो पक्षों के बीच जमकर विवाद, गोली भी चली
इंदौर के कालानी नगर में हुआ बवाल। – एआई फोटो।

HighLights

  1. दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई
  2. और एक-दूसरे पर पत्थर भी फेंके गए।
  3. अचानक हंगामे से लोगों में दहशत फैल गई।

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। कालानी नगर क्षेत्र में शुक्रवार देर रात दो पक्षों के बीच पुरानी रंजिश को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते मारपीट और पत्थरबाजी में बदल गई, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया।

पप्पू खटीक और राहुल राठौर के बीच विवाद हुआ। दोनों पक्षों के बीच करीब दस दिन पहले भी झगड़ा हो चुका था। बताया जा रहा है कि शुक्रवार रात पप्पू अपने कुछ साथियों के साथ राहुल के घर पहुंचा।

वहां दोनों पक्षों के बीच बहस शुरू हो गई। आरोप है कि इस दौरान पप्पू ने गाली-गलौच की, जिसका राहुल ने विरोध किया। इसके बाद विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए।

दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई और एक-दूसरे पर पत्थर भी फेंके गए। इलाके में अचानक हुए हंगामे से लोगों में दहशत फैल गई। राहुल राठौर का आरोप है कि विवाद के दौरान पप्पू खटिक ने गोली भी चलाई।

हालांकि पुलिस ने इसे इनकार किया है। एरोड्रम थाना प्रभारी (टीआई) वीरेंद्र कुशवाह और एसीपी अशोक सिंह ने बताया कि जांच में गोली चलने की पुष्टि नहीं हुई है।

दोनों पक्षों के बीच किसी पुराने विवाद को लेकर तनाव चल रहा था, जिसके कारण यह घटना हुई। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और दोनों पक्षों से पूछताछ की जा रही है।

Source link
#इदर #क #कलन #नगर #म #द #पकष #क #बच #जमकर #ववद #गल #भ #चल

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *