![]()
मंडला जिले के नैनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम देल्हा में सोमवार सुबह जमीन विवाद के चलते एक किसान की हत्या कर दी गई। बड़े भाई ने छोटे भाई पर कुल्हाड़ी से हमला किया, जिससे शिवदयाल जंघेला (55) की मौत हो गई। बीच-बचाव करने पहुंची उनकी पत्नी आशा बाई गंभीर रूप से घायल हो गईं और उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। पुलिस के अनुसार, शिवदयाल जंघेला और उनके बड़े भाई रामगुलाम जंघेला (57) के बीच लंबे समय से जमीन का विवाद चल रहा था। सोमवार सुबह यह विवाद बढ़ गया। आरोप है कि रामगुलाम कुल्हाड़ी लेकर शिवदयाल के घर पहुंचा और उन पर हमला कर दिया। इस हमले में शिवदयाल और उनकी पत्नी आशा बाई घायल हो गए। आरोपी खुद पहुंचा थाने घटना के बाद, करीब 11 बजे आरोपी रामगुलाम जंघेला नैनपुर थाने पहुंचा। उसने पुलिस को बताया कि उसके भाई और भाभी ने उसके साथ मारपीट की है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शिवदयाल व आशा बाई को नैनपुर अस्पताल ले गई। डॉक्टरों ने शिवदयाल को मृत घोषित कर दिया, जबकि आशा बाई की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। खेत में दोनों के बीच हुआ था विवाद एडिशनल एसपी शिवकुमार वर्मा ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि घटना के समय शिवदयाल मक्के के खेत में दवा का छिड़काव कर रहे थे। इसी दौरान दोनों भाइयों के बीच विवाद शुरू हुआ, जो जल्द ही मारपीट में बदल गया। इस झड़प में दोनों पक्षों के लोगों को चोटें आईं, लेकिन शिवदयाल को गंभीर चोट लगने के कारण उनकी मौत हो गई। आरोपी भी घायल पुलिस ने बताया कि आरोपी रामगुलाम भी घायल है और उसका उपचार चल रहा है। पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है और घटना के सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।
Source link
#मडल #जमन #ववद #म #छट #भईबह #क #कलहड #स #कट #पत #क #मत #पतन #गभर #हतय #क #बद #FIR #करन #पहच #आरप #Mandla #News


