‘टाइम मशीन’ में लीड रोल में थे आमिर खान और जूही चावला, करण जौहर ने स्क्रिप्ट की लगाई कम कीमत; इसलिए अटकी फिल्म – Why Time Machine Was Not Completed Karan Johar Offered Rs 25 Lakhs Aamir Khan Juhi Chawla Was Lead

‘टाइम मशीन’ में लीड रोल में थे आमिर खान और जूही चावला, करण जौहर ने स्क्रिप्ट की लगाई कम कीमत; इसलिए अटकी फिल्म – Why Time Machine Was Not Completed Karan Johar Offered Rs 25 Lakhs Aamir Khan Juhi Chawla Was Lead


फिल्ममेकर और राइटर करण राजदान ने फिल्म इंडस्ट्री में कई भूमिकाएं निभाई हैं। बहुत कम लोग जानते हैं कि वे ‘टाइम मशीन’ नाम की उस महत्वाकांक्षी फिल्म के लेखक थे, जिसे बाद में बंद कर दिया गया था। शेखर कपूर के निर्देशन में बनने वाली और आमिर खान व जूही चावला स्टारर इस फिल्म ने बनने से पहले ही काफी चर्चा बटोरी थी। हालांकि इस फिल्म को आखिर में रोक दिया गया। राजदान ने बताया था कि फिल्म को क्यों बंद किया गया।

क्या थी फिल्म की कहानी?

फिल्म की कहानी के बारे में बात करते हुए करण राजदान ने बताया कि फिल्म की कहानी आमिर खान के किरदार के इर्द-गिर्द घूमती थी, जो गलती से समय में पीछे जाकर महाभारत के दौर में पहुंच जाता है।

इस घटनाक्रम को समझाते हुए, राजदान ने बॉलीवुड हंगामा से कहा ‘किरदार को यह नहीं पता होता कि टाइम मशीन कैसे चलानी है। वह मशीन लेकर उड़ जाता है और अतीत में पहुंच जाता है। जब वह जागता है, तो उसे युद्ध की आवाजें सुनाई देती हैं। वह नीचे देखता है और पाता है कि एक भयंकर युद्ध चल रहा है। भगवान कृष्ण की नजर उस पर पड़ती है। मुख्य किरदार भगवान से पूछता है, ‘यह क्या हो रहा है?’ भगवान कृष्ण जवाब देते हैं, ‘महाभारत लड़ी जा रही है!’ वह हैरान रह जाता है, ‘ओह, यह महाभारत है!”



Source link

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *