![]()
मऊगंज जिले की शाहपुर थाना पुलिस ने दो अलग-अलग नकबजनी के मामलों का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 55 हजार रुपए कीमत के सोने के जेवर और मोबाइल फोन बरामद किए हैं। तीनों आरोपियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। दो मामलों में तीन आरोपी गिरफ्तार पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र कुमार जैन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शशिकांत सरयाम और एसडीओपी सची पाठक के निर्देशन में थाना प्रभारी ऋषि कुमार द्विवेदी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई की। थाना प्रभारी ने बताया कि 18 और 19 जुलाई को दर्ज दो अलग-अलग नकबजनी के मामलों की जांच के दौरान आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया गया। अपराध क्रमांक 263/2026 में पुलिस ने भैसहाई निवासी पवन साकेत (20) को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से करीब 25 हजार रुपए कीमत की सोने की लॉकेट और अंगूठी बरामद की गई। वहीं, अपराध क्रमांक 264/2026 में राजधर द्विवेदी उर्फ मोनू (24) निवासी धौसड़ और प्रदुम्म कुमार रावत उर्फ संजय कोल (24) निवासी तेंदुआ बेलान को गिरफ्तार किया गया। इनके कब्जे से दो मोबाइल फोन बरामद किए गए, जिनकी कीमत करीब 30 हजार रुपए बताई गई है। अन्य वारदातों के संबंध में भी पूछताछ पुलिस के अनुसार, आरोपियों से पूछताछ की जा रही है ताकि क्षेत्र में हुई अन्य चोरी की घटनाओं के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा सके। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी ऋषि कुमार द्विवेदी के साथ प्रधान आरक्षक जय प्रकाश रावत, सुमित कुमार सिंह, कमलेश कुमार, अभिषेक मिश्रा तथा आरक्षक निलेश तिवारी, अतुल सिंह परिहार और विनीत कुमार पाण्डेय की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
Source link
#शहपरपलस #न #द #नकबजन #क #कय #खलस #आरप #गरफतर #सन #क #जवर #और #मबइल #बरमद #दसर #वरदत #क #सबध #म #पछतछ #जर #Mauganj #News


