Shabana Azmi photos and videos from cjp students protest at Jantar mantar sharesr live updates

Shabana Azmi photos and videos from cjp students protest at Jantar mantar sharesr live updates


Shabana Azmi CJP Protest: देश बर में इन दिनों दिल्ली के जंतर मंतर पर छात्र आंदोलन की आवाज की गूंज है। तमाम सेलेब्स और नेता भी इस आंदोलन को सपोर्ट कर रहे हैं। इसी बीच बॉलीवुड की दिग्गज अदाकारा शबाना आजमी भी इस प्रोटेस्ट में छात्रों का सपोर्ट करने के लिए पहुंचीं।

Shabana Azmi CJP Protest

इस प्रोटेस्ट से शबाना आजमी ने अपने वीडियो सोशल मीडिया शेयर करते हुए वहां के हालातों के बारे में सभी को बताया है। वो ट्रक में बैठकर ‘संसद चलो’ प्रदर्शन में जा रही थीं और साथ में लोगों को माहौल के बारे में भी बता रही थीं। शबाना आजमी के वीडियो देखने के बाद वहां के हालातों का साफ पता लग रहा है।

75 साल की इस दिग्गज स्टार ने अब सोशल मीडिया पर विरोध प्रदर्शन की तस्वीरें और वीडियो शेयर किए हैं। उनके पोस्ट किए गए फोटो और वीडियो में उन्हें एक ट्रक में सफर करते और प्रदर्शनकारियों के साथ बैरिकेड पार करते हुए देखा जा सकता है। इस दौरान उन्होंने इन हालातों को लेकर अपनी वीडियो में कविता भी पढ़ी हैं।

शबाना ने प्रोटेस्ट मार्च के दौरान एक्टर प्रकाश राज के साथ ट्रक में सफर करते हुए अपनी एक फोटो शेयर की। कैप्शन में, उन्होंने CJP नेताओं के साथ बातचीत करने के लिए सरकार के राजी होने पर राहत जाहिर की। उन्होंने लिखा, ‘ट्रक में। सरकार ने आखिरकार बातचीत करने के लिए कहा है। यह एजुकेशनल रिफॉर्म्स के लिए जंतर-मंतर पर हो रहा एक शांतिपूर्ण प्रोटेस्ट है।’

एक और वीडियो में शबाना आजमी प्रदर्शनकारियों की मदद से बैरिकेड पार करती हुई दिख रही हैं। उन्होंने कहा, ‘मैं यहां पहुंच गई हूं। यहां के लोगों का जोश और इतनी बड़ी संख्या देखकर हिम्मत मिलती है।’ उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘यहां इतनी बड़ी संख्या में जमा हुए सभी साथियों को नमन।’

हालांकि, वीडियो में 75 वर्षीय शबाना की सांस फूलती हुई साफ दिख रही है, फिर भी वे केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग करने वाले प्रदर्शनकारियों के साथ शामिल होते हुए दिखाई दे रहे हैं। साथ ही, वे शिक्षा में सुधार और परीक्षा में कथित अनियमितताओं के लिए जवाबदेही की भी मांग कर रहे हैं।



Source link

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *