पूरे टूर्नामेंट में शानदार रहा मेसी का प्रदर्शन
भले ही अर्जेंटीना फाइनल में स्पेन से हार गई, लेकिन मेसी का व्यक्तिगत प्रदर्शन पूरे टूर्नामेंट में शानदार रहा। उन्होंने आठ मुकाबलों में आठ गोल किए और चार असिस्ट भी दिए। शानदार प्रदर्शन के कारण उन्हें गोल्डन बॉल का प्रबल दावेदार माना जा रहा था, लेकिन यह सम्मान आखिरकार स्पेन के मिडफील्डर रोड्री को मिला।
डि मारिया ने भी बताया इतिहास का सबसे महान खिलाड़ी
अर्जेंटीना के पूर्व स्टार विंगर एंजेल डि मारिया ने भी सोशल मीडिया पर मेसी के समर्थन में भावुक संदेश साझा किया। उन्होंने लिखा, ‘अर्जेंटीना का होने के लिए धन्यवाद। हमारे झंडे को दुनिया की सबसे ऊंची बुलंदी तक पहुंचाने के लिए धन्यवाद। मैदान पर और मैदान के बाहर एक आदर्श बनने के लिए धन्यवाद। आप इतिहास के सबसे महान खिलाड़ी हो। आप हमेशा अमर रहोगे।’ डि मारिया 2022 विश्व कप जीतने के बाद अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास ले चुके हैं, जबकि मेसी ने अभी तक अपने अंतरराष्ट्रीय भविष्य को लेकर कोई फैसला सार्वजनिक नहीं किया है।
लगातार दूसरा विश्व कप जीतने का सपना टूटा
कोच लियोनल स्कालोनी की टीम 64 वर्षों में लगातार दो विश्व कप जीतने वाली पहली टीम बनने से चूक गई। न्यूयॉर्क न्यू जर्सी स्टेडियम में खेले गए फाइनल में स्पेन ने अर्जेंटीना को 1-0 से हराकर विश्व चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। हार के बावजूद मेसी के संघर्ष और नेतृत्व की दुनियाभर में सराहना हो रही है, जबकि उनके करीबियों के भावुक संदेशों ने भी प्रशंसकों का दिल जीत लिया।
Source link
#Messiantonelaफफ #वशवकप #फइनल #हरन #क #बद #मस #क #पतन #एटनल #क #भवक #सदश #ड #मरय #न #कय #कह #Antonela #Roccuzzos #Emotional #Message #Lionel #Messi #World #Cup #Final #Defeat #Maria






