मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के घर प्रदर्शन करने पहुंचे छात्र, दो गिरफ्तार, कांग्रेस नेताओं ने विधानसभा में किया हंगामा

मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के घर प्रदर्शन करने पहुंचे छात्र, दो गिरफ्तार, कांग्रेस नेताओं ने विधानसभा में किया हंगामा

नीट पेपर लीक मामले को लेकर इंदौर में छात्रों का प्रदर्शन जारी है। भंवरकुआं चौराहे पर युवाओं का विरोध तेज हो गया है। प्रदर्शनकारी हाथों में पोस्टर, बैन…और पढ़ें

Publish Date: Wed, 22 Jul 2026 01:49:04 PM (IST)Updated Date: Wed, 22 Jul 2026 01:49:04 PM (IST)

मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के घर प्रदर्शन करने पहुंचे छात्र, दो गिरफ्तार, कांग्रेस नेताओं ने विधानसभा में किया हंगामा
मंत्री विजयवर्गीय के घर के बाहर जमा लोग और पुलिस के जवान। (नईदुनिया प्रतिनिधि)

HighLights

  1. प्रदर्शनकारी हाथों में पोस्टर, बैनर और तख्तियां लेकर पेपर लीक मामले में विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं
  2. धवार सुबह मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के घर कुछ छात्र विरोध प्रदर्शन करने पहुंच गए
  3. दिल्ली के जंतर मंतर में युवाओं पर हुए लाठी चार्ज के विरोध में कांग्रेस ने विधानसभा में हंगामा किया

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। नीट पेपर लीक मामले को लेकर इंदौर में छात्रों का प्रदर्शन जारी है। भंवरकुआं चौराहे पर युवाओं का विरोध तेज हो गया है। प्रदर्शनकारी हाथों में पोस्टर, बैनर और तख्तियां लेकर पेपर लीक मामले में विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। वहीं बुधवार सुबह मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के घर कुछ छात्र विरोध प्रदर्शन करने पहुंच गए। इनमें से दो छात्रों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

नीट यूजी पेपर लीक मामले को लेकर प्रदर्शन के दौरान मंगलवार को दिनभर बड़ी संख्या में विद्यार्थी और युवा इकट्ठा हुए। जहां वे धरना देने के साथ ही परीक्षा प्रक्रिया में पारदर्शिता और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। भंवरकुआं चौराहे पर प्रदर्शनकारी हाथों में पोस्टर, बैनर और तख्तियां लेकर पेपर लीक मामले में विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग भी उनके द्वारा की गई।

naidunia_image

मंत्री विजयवर्गीय के घर के बाहर तैनात जवान। (नईदुनिया प्रतिनिधि)

इस बीच बुधवार सुबह भी छात्रों ने विरोध प्रदर्शन कर धरना दिया। वहीं कुछ छात्र मध्य प्रदेश के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के घर पहुंच गए। इनका कहना था कि मंत्री विजयवर्गीय द्वारा छात्रों को कीड़ा कहा गया है, जिसके विरोध में छात्र यहां धरना देने पहुंचे थे। यहां प्रदर्शन करने पहुंचे छात्रों में से दो को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक भंवरकुआं चौराहे पर चल रहा धरना बिना अनुमति के किया जा रहा है। साथ ही यह भी बताया गया कि प्रदर्शन में शामिल होने वाले लोगों की वीडियोग्राफी कराई जा रही है और आवश्यकता पड़ने पर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा सकती है।

वहीं दिल्ली के जंतर मंतर में युवाओं पर हुए लाठी चार्ज के विरोध में कांग्रेस नेताओं ने बुधवार को विधानसभा में जमकर हंगामा किया। वहीं सदन के भीतर उठाए सवाल पर स्थगन प्रस्ताव को स्वीकार करने का आग्रह किया। कांग्रेसी विधायकों ने मंत्री कैलाश विजयवर्गीय पर युवाओं को कीड़े कॉकरोच बोलने का आरोप लगाया। इस पर सत्ता पक्ष की ओर से विश्वास सारंग सहित अन्य मंत्रियों ने विरोध जताते हुए कहा गया कि ऐसा कुछ भी नहीं कहा गया है।

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि जो कुछ कहा गया है, वह रिकॉर्ड पर है। इस बात को लेकर विधानसभा में जबरदस्त हंगामा हुआ। कांग्रेस के सभी सदस्य अध्यक्ष के आसन के सामने आ गए तो सत्ता पक्ष के भी सदस्य अपने-अपने स्थान पर खड़े होकर विरोध करने लगे।

लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने कहा कि ऐसे किसी भी विषय को स्थगन के रूप में स्वीकार नहीं किया जा सकता है जो राज्य से संदर्भित ना हो जिस घटना को लेकर स्थगन प्रस्ताव दिया गया है, वह राज्य से संबंधित नहीं है। दोनों पक्षों के बीच काफी देर बहस होने के बाद विधानसभा अध्यक्ष ने व्यवस्था दी की क्योंकि या विषय राज्य से संबंधित नहीं है, इसलिए इस पर चर्चा नहीं कराई जा सकती है। अध्यक्ष ने स्थगन प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया। उधर इस दौरान कांग्रेस के सदस्यों द्वारा लगातार नारेबाजी की जाती रही, जिसके चलते सदन की कार्यवाही स्थगित करना पड़ी।

‘हमारा और अपना समय बर्बाद न करें…’, CJP के प्रदर्शन में पुलिस कार्रवाई पर तत्काल सुनवाई से सुप्रीम कोर्ट का इनकार

Source link
#मतर #कलश #वजयवरगय #क #घर #परदरशन #करन #पहच #छतर #द #गरफतर #कगरस #नतओ #न #वधनसभ #म #कय #हगम

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *