देवी अहिल्या विश्वविद्यालय (डीएवीवी) के नाम और लोगो का दुरुपयोग कर इंटरनेट मीडिया पर फर्जी अकाउंट्स बनाने का मामला सामने आया है। इसे लेकर विश्वविद्याल…और पढ़ें

HighLights
- तीन अकाउंट्स पर विद्यार्थियों को भ्रमक जानकारी देने का आरोप, कार्रवाई की मांग
- लिखित आवेदन में कुछ तीन से चार अकाउंट के बारे में बताया है
- अधिकारियों के मुताबिक प्रवेश और परीक्षा संबंधित कई गलत जानकारी अपलोड की गई है
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर : देवी अहिल्या विश्वविद्यालय (डीएवीवी) के नाम और लोगो का दुरुपयोग कर इंटरनेट मीडिया पर फर्जी अकाउंट्स बनाने का मामला सामने आया है। इसे लेकर विश्वविद्यालय गंभीर दिखाई दे रहा है। जानकारी लगते ही विश्वविद्यालय प्रशासन ने साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराई है।
लिखित आवेदन में कुछ तीन से चार अकाउंट के बारे में बताया है। साथ ही इनकी पोस्ट में भ्रामक तथ्य देने की बात कहीं है। अधिकारियों के मुताबिक प्रवेश और परीक्षा संबंधित कई गलत जानकारी अपलोड की गई है।
विश्वविद्यालय का नाम और लोगो लगाया
विश्वविद्यालय ने अनधिकृत अकाउंट्स के खिलाफ कार्रवाई करने को लेकर शिकायत की है। देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के मुताबिक कुछ अज्ञात लोगों ने डीएवीवी के नाम, पहचान और आधिकारिक लोगो का उपयोग कर इंस्टाग्राम, फेसबुक, एक्स (पूर्व में ट्विटर) सहित अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म्स पर अनधिकृत अकाउंट्स बनाए गए हैं, जिसमें डीएवीवी इंदौर 64, डीएवीवी, डीएवीवी इंदौर, डीएवीवी 64 अकाउंट में देवी अहिल्या विश्वविद्यालय का नाम और लोगो लगाया है।
विद्यार्थियों, अभिभावकों और नागरिकों में भ्रम की स्थिति उत्पन्न हो रही है
इन अकाउंट्स के माध्यम से प्रसारित की जा रही जानकारी से विद्यार्थियों, अभिभावकों और नागरिकों में भ्रम की स्थिति उत्पन्न हो रही है। कई लोग इन अकाउंट्स को विश्वविद्यालय का आधिकारिक मंच समझकर वहां उपलब्ध सूचनाओं को सही मान लेते हैं। साइबर सेल को शिकायत में विश्वविद्यालय के नाम और पहचान का इस प्रकार किया जा रहा दुरुपयोग उसकी प्रतिष्ठा और विश्वसनीयता को प्रभावित कर सकता है।
कुलसचिव डा. प्रज्वल खरे का कहना है कि आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के अतिरिक्त विश्वविद्यालय के नाम और लोगो का उपयोग कर बनाए गए सभी अनधिकृत अकाउंट्स की जांच की जाएगी। मामले में साइबर सेल में शिकायत दर्ज करवाई गई है। वहीं आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई करने की भी मांग की गई है।
Source link
#इसटगरम #पर #डएवव #क #फरज #अकउटस #भरमक #जनकर #दन #क #आरप #दरज #करई #शकयत

