![]()
हरदा में नीट पेपर लीक और दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में गुरुवार को एससी-एसटी संगठनों से जुड़े विद्यार्थियों ने प्रदर्शन किया। छात्रों ने वीर तेजाजी चौक से कलेक्ट्रेट तक रैली निकाली और कलेक्ट्रेट के सामने बैठकर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी युवाओं ने हाथों में सरकार विरोधी बैनर और तख्तियां थाम रखी थीं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के विरोध में नारे लगाए, और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग की। प्रदर्शन कर रहे विद्यार्थियों ने कहा कि नीट परीक्षाओं में लगातार हो रही धांधली से छात्रों का भविष्य खतरे में है। देश में 125 से अधिक स्थानों पर परीक्षाएं रद्द हुई हैं, जिससे छात्रों की वर्षों की मेहनत और अभिभावकों का पैसा बर्बाद हो रहा है। बार-बार परीक्षाएं रद्द होने से छात्रों में निराशा का माहौल है। छात्रा तनिजा चौहान ने दिल्ली में छात्राओं पर पुलिस द्वारा किए गए लाठीचार्ज को निंदनीय बताया। एनएसयूआई जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ पटेल ने कहा कि राहुल गांधी ने छात्रों के भविष्य की सुरक्षा के लिए धरना दिया था, लेकिन उनकी बात सुनने के बजाय उन्हें गिरफ्तार किया गया। उन्होंने प्रधानमंत्री को इस स्थिति के लिए जिम्मेदार ठहराते हुए उनके इस्तीफे की मांग की। नीट की तैयारी कर रही छात्रा साक्षी ऊईक ने अपना अनुभव साझा करते हुए बताया कि पहले जिस परीक्षा में उनका चयन हुआ था, उसे रद्द कर दिया गया। दोबारा परीक्षा देने पर उनके अंक कम आए। उन्होंने कहा कि छात्रों की मेहनत के बावजूद बार-बार पेपर लीक होने से उनका भविष्य खराब हो रहा है, इसलिए शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफा देना चाहिए। छात्रा सीरम खान ने कहा कि माता-पिता कर्ज लेकर बच्चों को पढ़ाते हैं, लेकिन पेपर लीक होने से छात्रों के सामने आत्महत्या जैसा भयावह रास्ता ही बचता है। उन्होंने शिक्षा व्यवस्था में तत्काल सुधार की मांग की।
Source link
#नट #पपर #लक #क #वरध #हरद #म #छतर #क #परदरशन #दलल #लठचरज #और #शकष #मतर #धरमदर #परधन #क #इसतफ #क #मग #Harda #News


