खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोटापा और बढ़ता वजन मौजूदा समय की सबसे गंभीर समस्याओं में से एक है। आंकड़ों के मुताबिक हर 8 में से एक व्यक्ति मोटापा की समस्या का शिकार देखा जा रहा है। ये समस्या सिर्फ वयस्कों तक सीमित नहीं है, बड़ी संख्या में बच्चे भी मोटापे का शिकार देखे जा रहे हैं। कम उम्र में ही बढ़ा हुआ वजन, क्रॉनिक बीमारियों के खतरे को बढ़ाने वाला हो सकता है।
विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के अनुसार दुनियाभर में करोड़ों लोग मोटापे का शिकार हैं और इसकी वजह से हर साल लाखों लोगों की समय से पहले मौत हो जाती है। भारत भी इस समस्या से तेजी से जूझ रहा है। शहरों के साथ अब ग्रामीण इलाकों में भी मोटापे के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि खराब जीवनशैली, जंक-प्रोसेस्ड फूड्स का अधिक सेवन, लंबे समय तक बैठे रहने के अलावा नींद और शारीरिक गतिविधियों में कमी इसका बड़ा कारण हो सकती है।
कई अध्ययन इस बात को लेकर अलर्ट करते रहे हैं कि मोटापा के शिकार लोगों में डायबिटीज, हृदय रोग और मेटाबॉलिज्म की समस्याओं का खतरा अधिक होता है। क्या मोटापा कैंसर का खतरा भी बढ़ा देती हैं?

2 of 5
मोटापा बढ़ा रहा बीमारियों का खतरा
– फोटो : Freepik.com
मोटापा का बढ़ता जोखिम
स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, जब शरीर में सामान्य से अधिक मात्रा में फैट जमा हो जाती है और इसका असर स्वास्थ्य पर पड़ने लगता है। आमतौर पर 30 या उससे अधिक बीएमआई को मोटापे की श्रेणी में रखा जाता है।
- मोटापा सिर्फ शरीर के लुक को ही नहीं खराब करता है, इससे कई गंभीर बीमारियों का भी जोखिम हो सकता है।
- शरीर में जमा अतिरिक्त चर्बी हार्मोन, इम्यून सिस्टम और मेटाबॉलिज्म को भी प्रभावित करती है।
- फैट टिश्यू कई ऐसे रसायन और हार्मोन बनाते हैं, जो शरीर में लगातार सूजन पैदा करते हैं। यही सूजन समय के साथ कई गंभीर बीमारियों का कारण बन सकती है।
- अध्ययन बताते हैं कि मोटापा के शिकार लोगों में हृदय रोग, टाइप-2 डायबिटीज, फैटी लिवर, हाई ब्लड प्रेशर के अलावा कम से कम 13 प्रकार के कैंसर का खतरा हो सकता है।

3 of 5
मोटापे से कैंसर का खतरा
– फोटो : Freepik.com
क्या मोटापे से कैंसर का खतरा होता है?
अध्ययन बताते हैं कि मोटापा करीब 13 प्रकार के कैंसर का खतरा बढ़ा देता है।
- अतिरिक्त फैट शरीर में लगातार सूजनपैदा करती है, जिससे कोशिकाओं के डीएनए को नुकसान पहुंच सकता है।
- मोटापे में इंसुलिन का स्तर भी बढ़ सकता है, जो कोशिकाओं की असामान्य वृद्धि को बढ़ावा देते हैं।
- महिलाओं में अधिक वसा एस्ट्रोजन हार्मोन का स्तर बढ़ा सकती है, जिससे स्तन और एंडोमेट्रियल कैंसर का खतरा बढ़ सकता है।
- मोटापा को कोलोरेक्टल, किडनी, लिवर, अग्नाशय और कई अन्य कैंसर को खतरा बढ़ाने वाला भी पाया गया है।

4 of 5
मोटापे के कारण होने वाली दिक्कतें
– फोटो : Freepik.com
मोटापा से डायबिटीज और हृदय रोगों का जोखिम
- डॉक्टर बताते हैं, मोटापा टाइप-2 डायबिटीज का खतरा बढ़ा देता है। पेट के आसपास जमा अतिरिक्त चर्बी शरीर में इंसुलिन प्रतिरोध को बढ़ा देती है। इससे ब्लड शुगर हाई रहता है और डायबिटीज का खतरा हो सकता है।
- डायबिटीज के अलावा मोटापा हृदय और रक्त वाहिकाओं पर भी अतिरिक्त दबाव डालता है। अधिक वजन वाले लोगों में हाई ब्लड प्रेशर, हाई कोलेस्ट्रॉल का जोखिम रहता है। समय के साथ यह स्थिति हार्ट अटैक, स्ट्रोक और हार्ट फेलियर जैसी गंभीर समस्याओं का कारण बन सकती है।

5 of 5
मोटापे का लिवर पर असर
– फोटो : Adobe Stock
मोटापे के कारण होने वाली इन दिक्कतों को भी जानिए
स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, कम उम्र से ही डाइट-लाइफस्टाइल पर ध्यान देकर वजन को कंट्रोल में रखने पर ध्यान दिया जाना चाहिए।
- मोटापे के कारण सिर्फ पेट या कमर पर ही नहीं, बल्कि लिवर में भी फैट जमा होने लगती है। इसे नॉन-अल्कोहलिक फैटी लिवर डिजीज कहा जाता है।
- शरीर का अतिरिक्त वजन घुटनों, कूल्हों और रीढ़ की हड्डी पर लगातार दबाव डालता है। इससे ऑस्टियोआर्थराइटिस का खतरा बढ़ जाता है।
————–
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
Source link
#Obesity #Riskमटप #कह #आपक #कसर #क #न #बन #द #शकर #अभ #जन #लजए #इसक #गभर #खतर #Obesity #Cancer #Obesity #Hone #Wali #Bimariyan


