![]()
गांव-गांव में स्वच्छता अभियान चलाने वाली जनपद पंचायत का अपना कार्यालय ही अव्यवस्थाओं से घिरा हुआ है। शाजापुर जनपद पंचायत कार्यालय परिसर में गंदगी, गाजर घास और कचरे के ढेर नजर आए। वहीं, लंबे समय से वाटर कूलर बंद होने के कारण अधिकारी, कर्मचारी और ग्रामीणों को पीने के पानी के लिए कैंपर पर निर्भर रहना पड़ रहा है। परिसर में गंदगी, कर्मचारियों ने भी उठाए सवाल दैनिक भास्कर की टीम ने जब जनपद पंचायत कार्यालय का जायजा लिया तो परिसर में जगह-जगह गाजर घास नजर आई। कचरे के ढेर भी दिखाई दिए। सबसे हैरानी की बात यह है कि कार्यालय में लगा वाटर कूलर लंबे समय से बंद पड़ा है। अधिकारियों, कर्मचारियों और यहां आने वाले ग्रामीणों को पीने के पानी के लिए कैंपर पर निर्भर रहना पड़ रहा है। कर्मचारियों के अनुसार कई बार कैंपर में भी पानी उपलब्ध नहीं रहता। बाथरूम की स्थिति भी साफ-सफाई के मामले में संतोषजनक नहीं बताई गई। नाम नहीं छापने की शर्त पर एक कर्मचारी ने बताया कि कार्यालय की व्यवस्थाओं पर किसी का ध्यान नहीं है। कर्मचारी तो रोज आते हैं, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी कई बार कार्यालय में मौजूद नहीं रहते। कर्मचारी ने कहा कि व्यवस्था को लेकर शिकायत करने पर परेशानी हो सकती है, इसलिए वे अपना नाम सामने नहीं लाना चाहते। सीईओ बोले- अव्यवस्थाएं दूर कराएंगे मामले में जनपद पंचायत सीईओ जितेंद्र सिंह सेंगर ने स्वीकार किया कि कार्यालय का वाटर कूलर लंबे समय से खराब है। उन्होंने बताया कि फिलहाल पीने के पानी के लिए कैंपर की व्यवस्था की गई है। साथ ही परिसर से गाजर घास हटाने और अन्य अव्यवस्थाओं को भी जल्द दुरुस्त कराने की बात कही।
Source link
#शजपर #जनपद #पचयत #करयलय #म #गदग #क #अबर #बद #वटर #कलर #गजर #घस #और #कचर #क #ढर #पन #क #लए #कपर #क #सहर #shajapur #News


