
देसी दीवाज ग्रुप ने किया मानसून थीम पर किटी पार्टी का आयोजन
इंदौर। शहर के विमेंस ग्रुप देसी दीवाज द्वारा मानसून थीम पर किटी पार्टी का आयोजन किया गया। सेलिब्रेशन में रंग-बिरंगी छतरियों, आकर्षक सजावट और सावन के उल्लास से सजे माहौल ने सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम की शुरुआत स्वादिष्ट चाय-नाश्ते से हुई। इसके बाद मनोरंजक गेम्स, तंबोला, डांस, रील मेकिंग और विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। इसमें सभी विमेंस ग्रुप ने पूरे उत्साह के साथ हिस्सा लिया। मानसून थीम पर आधारित ड्रेस कोड और सजावट कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहे। ग्रुप की मनप्रीत कालसी और स्वीटी तुतेजा ने बताया कि ऐसे आयोजन विमेंस को व्यस्त दिनचर्या से कुछ पल निकालकर आपसी मेल-जोल बढ़ाने, नई ऊर्जा प्राप्त करने और खुशियों को साझा का अवसर प्रदान करते है।
Source link
#मनसन #सलबरशन #म #रगबरग #छतरय #क #जम #रग #Rainbow #Coloured #Umbrellas #Poured #Monsoon #Celebration


