
Ravi Mohan Whistles in Theatre: CM विजय की मच-अवेटेड फिल्म ‘जन नायकन‘, कई बार रिलीज टलने के बाद आखिरकार 23 जुलाई को सिनेमाघरों में पहुंची. फिल्म को देखने के लिए दर्शक बड़ी संख्या में थिएटर पहुंच रहे हैं. साउथ एक्टर रवि मोहन भी फिल्म को देखने पहुंचे और विजय की एंट्री के दौरान सीटी बजाते और खुशी से चीयर करते नजर आये.
Actor Ravi Mohan Whistle For Vijay After Watching Jana Nayakan: सीटी बजाते नजर आए रवि मोहन
इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए वीडियो में रवि मोहन चेन्नई के एक थिएटर में दर्शकों के बीच बैठकर ‘जन नायकन’ फिल्म देखते नजर आए. वह थिएटर की आखिरी लाइन में बैठे थे और विजय की शानदार एंट्री पर तालियां बजाने के साथ सीटी भी बजा रहे थे. इस दौरान वहां मौजूद दूसरे दर्शक भी उत्साह से चीयर कर रहे थे. फिल्म खत्म होने के बाद रवि मोहन थिएटर के बाहर अपने इंतजार कर रहे प्रशंसकों के साथ सेल्फी लेते हुए भी नजर आए और फिर वहां से चले गए.
About Jana Nayakan: जन नायकन के बारे में
एच. विनोथ के निर्देशन में बनी फिल्म ‘जन नायकन’ का निर्माण KVN प्रोडक्शन ने किया है. फिल्म में पूजा हेगड़े, बॉबी देओल और ममिता बैजू के अलावा गौतम वासुदेव मेनन, प्रकाश राज, नारायण और प्रियामणि भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आएंगे.
फिल्म की कहानी एक पूर्व पुलिस अधिकारी की है, जो अपने दिवंगत दोस्त की बेटी की जिम्मेदारी उठाता है. वह उसे बचपन में मिले सदमे से बाहर निकलने में मदद करता है और भारतीय सेना में अपना करियर बनाने के लिए प्रेरित करता है. इस दौरान वह ऐसे भ्रष्ट लोगों के खिलाफ खड़ा होता है, जिनकी गतिविधियां देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए खतरा बन सकती हैं.
‘जना नायकन’ को पहले 9 जनवरी, 2026 को रिलीज किया जाना था. हालांकि, फिल्म के निर्माताओं और केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (CBFC) के बीच कुछ मुद्दों के चलते इसकी रिलीज में कई महीनों की देरी हो गई. इसके बाद 9 अप्रैल 2026 को फिल्म ऑनलाइन लीक हो गई और इसे अवैध रूप से शेयर किया जाने लगा था.

