Narayani Shastri reveals that television parties have budget for drugs she admits consuming it

Narayani Shastri reveals that television parties have budget for drugs she admits consuming it


Narayani Shastri On Drugs: टीवी इंडस्ट्री में अपनी खास जगह बना चुकी अभिनेत्री नारायणी शास्त्रीय आज किसी भी पहचान की मोहताज नहीं है। लेकिन हाल ही में उन्होंने इंडस्ट्री को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है।

Narayani Shastri

क्योंकि सास भी कभी बहू थी और पिया का घर जैसे टीवी शोज में नजर आ चुकी है अभिनेत्री ने दावा किया है कि टीवी इंडस्ट्री में काफी सारे कलाकार ड्रग्स लेते हैं। उन्होंने यह भी खुलासा किया कि वह भी ड्रग्स ट्राई कर चुकी है। लेकिन उन्होंने यह सिर्फ एक्सपेरिमेंट के तौर पर किया।

सिद्धार्थ कनन के साथ एक इंटरव्यू के दौरान नारायणी शास्त्री ने बात करते हुए बताया कि पहले इंडस्ट्री की पार्टियों में शराब के बजट तय किए जाते थे। लेकिन अब सब कुछ बदल चुका है।

शराब और ड्रग्स के पार्टियों में होते हैं बजट तय

उन्होंने बताया कि “पहले पार्टियों में शराब का बजट तय होता था और अब ड्रग्स का बजट होता है। जब मैं इन चीजों को देखा तो मैं भी हैरान रह गई थी। इसी के चलते मैंने कई साल पहले परिया करना छोड़ दिया था और अब वहां डांस या मस्ती नहीं होती बल्कि कुछ और ही होता है।”

खुद ड्रग्स ट्राई कर चुके हैं नारायणी शास्त्री

नारायणी ने इस पर आगे बात करते हुए बताया कि “छोटी-छोटी प्राइवेट गैदरिंग्स में हर कोई जानता है कि कौन क्या कर रहा है। मैं उन लोगों को पर्सनली नहीं जानती जो ड्रग्स लेते हैं लेकिन मैंने अपनी आंखों से लोगों को ड्रग्स लेते हुए देखा है। जब उनसे सवाल किया गया कि आखिर कौन-कौन से ड्रग्स इस्तेमाल किए जाते है तो उन्होंने बताया कि कोकीन और MDMA।

अभिनेत्री ने यह भी बताया कि “उन्होंने भी जिंदगी में हर एक चीज सिर्फ इसीलिए ट्राई की क्योंकि वह जानना चाहती थी कि उसका क्या असर होता है। उन्होंने बताया कि मैंने जिंदगी में बहुत सारी चीजों को ट्राई किया है लेकिन सिर्फ एक्सपेरिमेंट के लिए। मुझे जानना था कि किसी चीज का असर कैसा होता है।”

अभिनेत्री ने यह भी साफ कर दिया कि उन्हें कभी भी किसी चीज की एडिक्शन नहीं हुई क्योंकि उन्होंने हर ड्रग सिर्फ एक ही बार ट्राई किया है। उन्होंने यह भी बताया कि उन्होंने एक बार शराब भी सिर्फ इसीलिए पी ली थी जिससे कि अगर कभी कोई उन्हें ड्रिंक में कुछ मिला कर दे तो उन्हें उसके असर का अंदाजा हो जाए।

एक्टर्स की वजह से शूटिंग भी हो जाती थी कैंसिल

नारायणी ने एक और हैरान कर देने वाला दावा किया। उन्होंने इस पर बात करते हुए कहा कि “ऐसा कई बार होता था की शूटिंग कैंसिल करनी पड़ जाती थी क्योंकि आर्टिस्ट शूट करने की हालत में ही नहीं होते थे। हम चार-चार घंटे इंतजार किया करते थे कि आखिर क्या हो रहा है। कई बार तो एक्टर्स खड़े तक भी नहीं रह पाते थे और कुछ लोग तो अपने कमरे से बाहर ही निकल नहीं पाते थे।”

नारायणी शास्त्री का करियर

अगर हम नारायणी शास्त्री के करियर के बारे में बात करें तो आपको बता दें कि उन्होंने ‘कोई अपना सा’ सीरियल से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद में कुसुम, पिया का घर और क्योंकि सास भी कभी बहू थी जैसे कई सारे हिट शोस दे चुकी है। लेकिन अब इंडस्ट्री में ड्रग्स को लेकर उनका यह बयान काफी विवादित है और खूब लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।



Source link

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *