‘यह हत्या नहीं, आत्महत्या का मामला है, समर्थ खुद त्विषा को लेकर गया था अस्पताल…’; आरोपी के वकील का बड़ा बयान

‘यह हत्या नहीं, आत्महत्या का मामला है, समर्थ खुद त्विषा को लेकर गया था अस्पताल…’; आरोपी के वकील का बड़ा बयान

भोपाल के त्विषा केस में आरोपित समर्थ सिंह के वकील ने इंदौर में मीडिया से बात की। उन्होंने मामले की सीबीआइ जांच का समर्थन करते हुए कहा कि हम भी चाहते ह …और पढ़ें

Publish Date: Sun, 24 May 2026 08:50:24 PM (IST)Updated Date: Sun, 24 May 2026 08:50:24 PM (IST)

‘यह हत्या नहीं, आत्महत्या का मामला है, समर्थ खुद त्विषा को लेकर गया था अस्पताल…’; आरोपी के वकील का बड़ा बयान
आरोपी पक्ष के वकील ने सभी आरोपों को किया खारिज।

HighLights

  1. त्विषा केस में आरोपित पति के वकील का बड़ा बयान
  2. समर्थ ने ही त्विषा को लेकर अस्पताल पहुंचा- वकील
  3. आरोपी पक्ष के वकील ने सभी आरोपों को किया खारिज

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। भोपाल के त्विशा केस में आरोपित समर्थसिंह के वकील ज्ञानेंद्र शर्मा ने रविवार को इंदौर में मीडिया से बात की। उन्होंने मामले की सीबीआइ जांच का समर्थन करते हुए कहा कि हम भी चाहते हैं कि इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच हो। शर्मा ने हत्या के आरोपों को नकारते हुए कहा कि यह आत्महत्या का मामला है। पति समर्थ ने ही त्विशा को फंदे से उतारा था और अस्पताल लेकर पहुंचे थे।

शर्मा ने कहा कि समर्थ खुद एक वकील हैं। उनकी मां जिला न्यायाधीश रही हैं। पिता भी भारतीय सेना में रहे हैं। वर्तमान में भाई इंडियन फोर्स में हैं। त्विशा और समर्थ मैट्रिमोनियल एप के माध्यम से मिले थे। उन्होंने परिवार की रजामंदी से विवाह किया था।

हाईकोर्ट के निर्देश पर एम्स में दोबारा पोस्टमार्टम

नोएडा से भोपाल में विवाह के बाद आई 31 वर्षीय मॉडल और एक्ट्रेस त्विषा शर्मा की संदिग्ध मौत का मामला लगातार नए मोड़ ले रहा है। अब इस हाई-प्रोफाइल प्रकरण में सच्चाई की तह तक पहुंचने के लिए रविवार को भोपाल एम्स में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शव का दोबारा पोस्टमार्टम कराया गया।

हाईकोर्ट के निर्देश के बाद यह प्रक्रिया की गई, जिससे मौत के कारणों को लेकर उठ रहे सवालों के जवाब तलाशे जा सकें। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया करीब तीन घंटे तक चली। इसके बाद दिल्ली एम्स से आई विशेषज्ञों की टीम वापस रवाना हो गई।

लाल जोड़े में विदाई, भदभदा घाट पर अंतिम संस्कार

पोस्टमार्टम के बाद स्वजनों को त्विषा की बॉडी सौंप दी गई। त्विषा को लाल जोड़े में अर्थी पर लिटाया गया। इस दौरान माहौल काफी भावुक हो गया। शाम करीब सवा पांच बजे भदभदा विश्राम घाट पर त्विषा का अंतिम संस्कार किया गया। त्विषा के भाई ने चिता को मुखाग्नि दी। इस दौरान भदभदा घाट पर मीडियाकर्मियों के जमावड़े के साथ पुलिस बल भी मौजूद रहा। अनेक पूर्व सैनिक भी त्विषा के अंतिम संस्कार में शामिल हुए।

यह भी पढ़ें- ‘मौत से पहले अजमेर ट्रिप को लेकर हुआ था विवाद…’, त्विषा केस में पति समर्थ सिंह ने कबूला- अक्सर होते थे हमारे झगड़े

सुप्रीम कोर्ट ने स्वतः संज्ञान लेकर बढ़ाई मामले की गंभीरता

उधर, इस मामले ने अब राष्ट्रीय स्तर पर भी ध्यान खींच लिया है। सुप्रीम कोर्ट ने इस प्रकरण पर स्वतः संज्ञान लेते हुए विशेष सुनवाई तय की है। मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत, न्यायमूर्ति जोयमाल्य बागची और न्यायमूर्ति विपुल एम. पंचोली की विशेष पीठ सोमवार 25 मई को इस मामले पर सुनवाई करेगी।

शीर्ष अदालत ने मामले को “एक युवती की उसके ससुराल में अप्राकृतिक मृत्यु से जुड़े कथित संस्थागत पूर्वाग्रह और प्रक्रियात्मक अनियमितताओं” के रूप में दर्ज किया है। इस टिप्पणी ने शुरुआती पुलिस और प्रशासनिक कार्रवाई पर कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Source link
#यह #हतय #नह #आतमहतय #क #ममल #ह #समरथ #खद #तवष #क #लकर #गय #थ #असपतल.. #आरप #क #वकल #क #बड #बयन

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *