मध्य प्रदेश सरकार ने 1990 बैच के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी डॉ. राजेश कुमार राजौरा का तबादला करते हुए उन्हें आर.सी.वी.पी. नरोन्हा प्रशासन एवं प्रबंधकीय अकादमी, भोपाल का महानिदेशक नियुक्त किया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने शुक्रवार को इसके आदेश जारी किए। डॉ. राजौरा अब तक नर्मदा घाटी विकास विभाग के अपर मुख्य सचिव, नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष, नर्मदा बेसिन प्रोजेक्ट कंपनी लिमिटेड के प्रबंध संचालक तथा जल संसाधन विभाग के अपर मुख्य सचिव (अतिरिक्त प्रभार) के रूप में कार्यरत थे। अब उन्हें मंत्रालय से हटाकर नरोन्हा प्रशासन अकादमी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
Source link
#News #सएस #बरणवल #स #वरषठ #IAS #ड #रजश #रजर #मतरलय #स #बहर #हए #नरनह #परशसन #अकदम #भज #गय



