नाबालिग लड़कियों से देह व्यापार कराने वाले को पकड़ा:  पंटर भेज इशारा मिलते ही पुलिस ने मारी रेड; दो बालिकाओं को रेस्क्यू कर वन स्टॉप सेंटर भेजा – Ratlam News

रतलाम जिले के ढोढर के पास फोरलेन किनारे बांछड़ा बस्तियों में नाबालिग युवतियों से देह व्यापारी करवा रहे एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। नाबालिग से देह व्यापारी की सूचना मिलने पर पुलिस ने बांछड़ा बस्ती में पहले पंटर भेजा। सूचना कन्फर्म होने पर पुलिस टीम ने दबिश देकर युवक को पकड़ा। दो नाबालिग लड़कियों को रेस्क्यू कर वन स्टॉप सेंटर भेजा। जिले की रिंगनोद थाना पुलिस ने यह कार्रवाई की है। थाना प्रभारी आनंद सिंह आजाद ने बताया कि मुखबिर सूचना पर पंटर भेजने पर नाबालिग से तो देह व्यापार कराने की पुष्टि हुई। पुलिस टीम ने पंटर के इशारा करते ही आरोपी हंसू (19)पिता गोपाल चौहान निवासी बांछड़ा डेरा ढोढर के घर पर दबिश दी। घर में मिली दो बालिकाएं घर के अंदर से 12 व 14 साल की दो लड़कियां मिली। दोनों को रेस्क्यू कर आरोपी युवक हंसू चौहान को गिरफ्तार किया। युवक के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार अधिनियम की धारा 3, 4, 5, 6 में पॉक्सो एक्ट की धारा और बीएनएस की धारा 143 (4) के तहत केस दर्ज किया। टीम में यह रहे शामिल कार्रवाई में थाना प्रभारी के साथ ढोढर चौकी प्रभारी रघुवीर जोशी, एएसआई अशोक चौहान, हेड कॉनस्टेबल सुधीर सिंह, नरेंद्र सिंह, कॉन्स्टेबल नरेंद्र सिंह हाड़ा, शोभाराम शर्मा, रवींद्र सिंह, निशा दडिंग आदि शामिल रहे।

Source link
#नबलग #लड़कय #स #दह #वयपर #करन #वल #क #पकड़ #पटर #भज #इशर #मलत #ह #पलस #न #मर #रड #द #बलकओ #क #रसकय #कर #वन #सटप #सटर #भज #Ratlam #News

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *