![]()
बंगाल की खाड़ी और उससे सटे उत्तर ओडिशा-पश्चिम बंगाल तटों पर बना गहरा डिप्रेशन अगले 24 घंटों में चक्रवाती तूफान में बदल सकता है। इससे आंध्र तट पर 65kmph की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। मौसम विभाग के मुताबिक समुद्र में ऊंची लहरें भी उठेंगी। इधर, असम में बाढ़ की स्थिति में थोड़ा सुधार हुआ है। लेकिन इसके लिएि सेना, NDRF, SDRF और पुलिस जैसी कई एजेंसियों को रेस्क्यू में जुटना पड़ा। सरकारी बुलेटिन के मुताबिक असम के चराइदेव, गोलाघाट, जोरहाट, नागांव और शिवसागर जिलों में 5.24 लाख से ज्यादा लोग अभी भी बाढ़ से प्रभावित हैं। बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर 68 हो गई है। वहीं, सेना ने दक्षिण गुजरात, अहमदाबाद, दादरा-नगर हवेली में भी बाढ़ प्रभावित इलाकों में मोर्चा संभाल लिया है। सेना ने अबतक 790 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित निकाला। मौसम विभाग ने सोमवार के लिए छत्तीसगढ़ और ओडिशा में बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। ओडिशा के 6 जिलों प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। सैटेलाइट मैप में देखें, देश में कहां-कहां बादल छाए… देशभर के मौसम से जुड़ी तस्वीरें… देशभर के मौसम के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
Source link
#गजरत #और #असम #म #बरशबढ़ #क #खलफ #सन #मरच #परछततसगढ़ओडश #म #रड #अलरट #बगल #क #खड़ #म #तफन #क #आशक #आधर #म #65kmph #रफतर #स #आध #चलग


