काजल राघवानी का दावा- आम्रपाली दुबे की वजह से गाने से निकाला, दिनेश लाल यादव बोले- आप इसी के लायक हो, Bhojpuri Hindi News

काजल राघवानी का दावा- आम्रपाली दुबे की वजह से गाने से निकाला, दिनेश लाल यादव बोले- आप इसी के लायक हो, Bhojpuri Hindi News


भोजपुरी बवाल शो का एक वीडियो सामने आया है जिसमें काजल राघवानी और आम्रपाली दुबे की लड़ाई के बीच अब दिनेश लाल यादव भी घुस गए हैं।

भोजपुरी बवाल शो अभी शुरू भी नहीं हुआ है, लेकिन शो के प्रोमोज ने ही सोशल मीडिया पर बवाल मचाया हुआ है। शो के रोज नए-नए प्रोमो आ रहे हैं और हर नए वीडियो में एक नया बवाल होता दिख रहा है। आम्रपाली दुबे और काजल राघवानी के बीच तो विवाद बढ़ते ही दिख रहे हैं। पहले प्रोमो आया था जिसमें दोनों पहले इनसिक्योर वर्ड को लेकर लड़ते हैं। वहीं अब तो इन दोनों के बीच दिनेश लाल यादव यानी निरहुआ भी घुस गए हैं।

काजल का दावा- दिनेश के साथ गाने से उन्हें हटाया

दरअसल, एक प्रोमो सामने आया है जिसमें काजल राघवानी, रानी चटर्जी से बात करती दिख रही हैं। काजल बोलती हैं कि जो आशिक आवारा में सॉन्ग था जाड़ के जुगाड़ करके जाए राजा। उन्होंने मुझे बोला भी एक गाना है आपके और दिनेश जी के ऊपर। लेकिन बाद में पता चला गाना शिफ्ट हो गया आम्रपाली के ऊपर।

काजल बोलीं दिनेश जी के सामने किसी की नहीं चली

रानी फिर बोलती हैं कि तो तुमने बोला नहीं प्रोड्यूसर को? इस पर काजल बोलती हैं कि बोला था, लेकिन दिनेश जी के सामने किसकी चलती है। यहां पर हीरो के सामने किसी की चलती है क्या?

आम्रपाली भी काजल से नाखुश

वहीं फिर आम्रपाली और दिनेश को दिखाया जाता है जो फोन पर वीडियो कॉल पर बात करते हैं। आम्रपाली बोलती हैं कि जब तुम खेसारी के साथ लगातार काम कर रही थीं तो तुम्हारे लिए भी लोग बोलते थे तो क्या तुमने ऐसा किया? वह बोलती है कि नहीं मैंने तो कभी नहीं निकाला किसी को।

काजल बोलीं- दिनेश करते हैं आम्रपाली को सपोर्ट

इस पर काजल को दिखाया जाता है वह बोलती हैं कि वो दिनेश जी के साथ चल रही है, लेकिन मैं अकेले चल रही हूं। मेरे साथ ना कोई स्टार है, ना नेता जो मुझे सपोर्ट कर रहा है। मैं अकेले हूं। उनको दिनेश जी प्रोटेक्ट कर रहे थे, लेकिन मुझे प्रोटेक्ट करने वाला कोई नहीं था।

दिनेश बोले आप इसी के लायक हो

इसके बाद दिनेश लाल यादव को दिखाया जाता है जो कहते हैं कि वह बोलती हैं कि न कि उन्हें फिल्म से निकाला गया है तो उन्हें जवाब देना चाहिए कि आप इसी के लायक हो।

शो की बात करें तो भोजपुरी बवाल, भोजपुरी इंडस्ट्री का पहला रिएलिटी शो है। इसमें आ



Source link

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *