Kriti Sanon ने यूके में सेलिब्रेट किया बर्थडे, BF Kabir Bahia की खास पोस्ट ने खींचा सबका ध्यान

Kriti Sanon ने यूके में सेलिब्रेट किया बर्थडे, BF Kabir Bahia की खास पोस्ट ने खींचा सबका ध्यान


बॉलीवुड अभिनेत्री कृति सेनन ने 27 जुलाई को अपना 36वां जन्मदिन मनाया। इस खास मौके पर फैंस और फिल्मी सितारों ने सोशल मीडिया के जरिए उन्हें ढेरों शुभकामनाएं दीं। इन दिनों कृति इंग्लैंड में छुट्टियां मना रही हैं और काम से कुछ समय का ब्रेक एन्जॉय कर रही हैं।

कबीर बहिया ने शेयर की खास तस्वीर

कृति सेनन के जन्मदिन पर यूके के बिजनेसमैन और उनके कथित बॉयफ्रेंड कबीर बहिया ने इंस्टाग्राम पर एक खास तस्वीर शेयर की। फोटो में दोनों साथ नजर आए। इस तस्वीर के साथ कबीर ने कैप्शन लिखा, “Happy K Day.” इसके कुछ समय बाद उन्होंने वेकेशन की एक और तस्वीर भी शेयर की, जिसने सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच लिया।
 

इसे भी पढ़ें: दबी हुई महसूस करती थी… BADSHAH की पत्नी Isha Rikhi का इमोशनल पोस्ट वायरल

करीबी दोस्तों के साथ मनाया जन्मदिन

कृति सेनन ने अपना जन्मदिन अपने करीबी दोस्तों के साथ सेलिब्रेट किया। उनकी मेकअप आर्टिस्ट ने भी पार्टी की एक तस्वीर इंस्टाग्राम स्टोरी पर साझा की। इन तस्वीरों के सामने आने के बाद एक बार फिर कृति और कबीर बहिया के रिश्ते को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। हालांकि, दोनों के डेटिंग की खबरें लंबे समय से सामने आती रही हैं, लेकिन कृति सेनन और कबीर बहिया ने अब तक अपने रिश्ते को आधिकारिक तौर पर स्वीकार नहीं किया है।
 

इसे भी पढ़ें: मुंबई इवेंट में Baby Bump फ्लॉन्ट करती नजर आईं Samantha Ruth Prabhu, पैपराजी को दिए पोज

शादी को लेकर क्या बोली थीं कृति?

हाल ही में फिल्म कॉकटेल 2 की रिलीज के बाद कृति सेनन ने टाइम्स ग्रुप की एडिटर-इन-चीफ नविका कुमार के पॉडकास्ट बातें दिल से में अपनी निजी जिंदगी पर भी बात की थी। उन्होंने कहा कि शादी उनकी निजी जिंदगी का हिस्सा है और वह इस विषय पर चर्चा केवल अपने परिवार और करीबी लोगों तक ही सीमित रखना पसंद करती हैं।

कॉकटेल 2 में आई थीं नजर

वर्कफ्रंट की बात करें तो कृति सेनन हाल ही में रिलीज हुई फिल्म कॉकटेल 2 में नजर आई थीं। इस फिल्म में उनके साथ शाहिद कपूर और रश्मिका मंदाना मुख्य भूमिकाओं में थे। फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर अच्छा रिस्पॉन्स मिला और कृति के अभिनय की भी दर्शकों और समीक्षकों ने जमकर सराहना की।



Source link

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *