MPPSC का बड़ा फैसला… लाखों अभ्यर्थी अब देख सकेंगे राज्य सेवा मुख्य परीक्षा की उत्तरपुस्तिकाएं

MPPSC का बड़ा फैसला… लाखों अभ्यर्थी अब देख सकेंगे राज्य सेवा मुख्य परीक्षा की उत्तरपुस्तिकाएं

लंबे समय से राज्य सेवा मुख्य परीक्षा की उत्तरपुस्तिका दिखाने को लेकर अभ्यर्थी मांग कर रहे थे। इनकी समस्या का समाधान करते हुए MPPSC ने अभ्यर्थियों को उ…और पढ़ें

Publish Date: Tue, 28 Jul 2026 05:33:10 PM (IST)Updated Date: Tue, 28 Jul 2026 05:33:10 PM (IST)

MPPSC का बड़ा फैसला… लाखों अभ्यर्थी अब देख सकेंगे राज्य सेवा मुख्य परीक्षा की उत्तरपुस्तिकाएं
मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग

HighLights

  1. MPPSC अभ्यर्थियों को दिखाएगा राज्य सेवा मुख्य परीक्षा की उत्तरपुस्तिकाएं
  2. वर्ष 2019 से 2024 तक की मुख्य परीक्षाओं की कॉपी देख सकेंगे अभ्यर्थी
  3. नवंबर 2026 से चरणबद्ध तरीके से शुरू होगी ऑनलाइन अवलोकन की प्रक्रिया

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। लंबे समय से राज्य सेवा मुख्य परीक्षा की उत्तरपुस्तिका दिखाने को लेकर अभ्यर्थी मांग कर रहे थे। इनकी समस्या का समाधान करते हुए मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (एमपीपीएससी) ने अभ्यर्थियों को उत्तरपुस्तिका का अवलोकन करवाने का फैसला लिया है।

इस संबंध में सोमवार को अधिसूचना जारी कर दी, जिसमें आयोग ने राज्य सेवा मुख्य परीक्षा वर्ष 2019 से 2024 तक की वर्णनात्मक (डिस्क्रिप्टिव) मूल्यांकित उत्तर पुस्तिकाओं को दिखाई जाने को लेकर आवेदन मंगवाए हैं। इस व्यवस्था के लागू होने के बाद अभ्यर्थी अपनी कॉपी देखकर यह समझ सकेंगे कि उन्हें किस प्रश्न में कितने अंक मिले हैं और मूल्यांकन किस प्रकार किया गया है।

चरणबद्ध तरीके से शुरू होगी प्रक्रिया, 2019 की कापियां नवंबर 2026 से उपलब्ध

उत्तर पुस्तिकाओं के अवलोकन की प्रक्रिया चरणबद्ध तरीके से शुरू की जाएगी। सबसे पहले राज्य सेवा मुख्य परीक्षा-2019 की मूल्यांकित उत्तर पुस्तिकाओं का अवलोकन नवंबर 2026 से प्रारंभ होगा। इसके बाद वर्ष 2020, 2021, 2022, 2023 और 2024 की मुख्य परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाएं भी निर्धारित समयानुसार उपलब्ध कराई जाएंगी।

ऑनलाइन आवेदन के बाद तय होगा स्लॉट, आयोग कार्यालय में मिलेगी कॉपी

आयोग ने इस सुविधा का लाभ लेने के लिए अभ्यर्थियों को ऑनलाइन आवेदन करने के निर्देश दिए हैं। इसके बाद आयोग उत्तरपुस्तिका दिखाने के लिए समयसीमा बताएगा। इसके आधार पर अभ्यर्थी अपनी उत्तरपुस्तिका देखने के लिए आयोग कार्यालय में जा सकेंगे।

Source link
#MPPSC #क #बड #फसल.. #लख #अभयरथ #अब #दख #सकग #रजय #सव #मखय #परकष #क #उततरपसतकए

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *