Chennai Airport Chaos | International Terminal Gate Blocked, Passengers Stuck

Chennai Airport Chaos | International Terminal Gate Blocked, Passengers Stuck

  • Hindi News
  • National
  • Chennai Airport Chaos | International Terminal Gate Blocked, Passengers Stuck

16 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
Chennai Airport Chaos | International Terminal Gate Blocked, Passengers Stuck

चेन्नई एयरपोर्ट (फाइल फोटो)

चेन्नई एयरपोर्ट के इंटरनेशनल टर्मिनल पर मंगलवार सुबह पीक ऑवर्स के दौरान सैकड़ों यात्री घंटों तक फंसे रहे। ये यात्री लंदन, दुबई, सिंगापुर, म्यांमार और दोहा जैसे प्रमुख अंतरराष्ट्रीय शहरों के लिए उड़ान भरने वाले थे।

एयरपोर्ट सूत्रों के मुताबिक, सुबह 5 बजे से 11 बजे के बीच करीब 17 अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को यहां से रवाना होना था।

गेट बंद होने से लगी लंबी कतारें

एयरपोर्ट के इंटरनेशनल टर्मिनल में 12 एंट्री पॉइंट हैं, जिनमें 10 गेट ऐसे हैं, जहां से दोनों तरफ से एंट्री की जा सकती है। सूत्रों ने बताया कि गेट नंबर 5, 8, 9 और 10 के बंद रहने के कारण यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

यात्रियों को सीमित गेटों से अंदर जाने के लिए मजबूर होना पड़ा, जिससे पार्किंग एरिया तक लंबी कतारें लग गईं। कई यात्रियों ने बताया कि उन्हें टर्मिनल बिल्डिंग में घुसने के लिए एक घंटे से ज्यादा समय तक लाइन में खड़ा रहना पड़ा।

चेक-इन और इमिग्रेशन में हुई देरी

  • एयरपोर्ट के नियमों के अनुसार, यात्री अपनी उड़ान के समय से तीन घंटे पहले टर्मिनल में प्रवेश कर सकते हैं। हालांकि, एंट्री गेट पर भीड़ के कारण यात्रियों को चेक-इन, कस्टम क्लीयरेंस और इमिग्रेशन जैसी जरूरी प्रक्रियाओं को बहुत कम समय में पूरा करना पड़ा।
  • जब यात्रियों को उड़ान से एक घंटे पहले अनाउंसमेंट सुनाई दी, तब भी वे लाइनों में ही फंसे थे, जिससे उनकी चिंता और बढ़ गई। ई-वीजा वाले यात्रियों को क्लीयरेंस में और अधिक देरी का सामना करना पड़ा, जिससे उन्हें अपनी फ्लाइट छूटने का डर सता रहा था।
  • यात्रियों का कहना है कि मुंबई, बेंगलुरु और हैदराबाद जैसे बड़े एयरपोर्ट्स पर इस तरह की प्रशासनिक बाधाएं नहीं होती हैं।

AAI से की गई कार्रवाई की मांग

परेशान यात्रियों और नियमित रूप से यात्रा करने वाले लोगों ने भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (AAI) से मांग की है कि वे केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) और टर्मिनल मैनेजरों को सख्त निर्देश जारी करें। उन्होंने मांग की है कि पीक ऑवर्स के दौरान सभी उपलब्ध एंट्री गेट खोले जाएं ताकि यात्रियों को आवाजाही में कोई दिक्कत न हो।

———————–

ये खबर भी पढ़ें:

दुबई-मुंबई इंडिगो फ्लाइट की राजकोट में इमरजेंसी लैंडिंग:कार्गो कंपार्टमेंट से धुआं निकलने पर पायलट ने प्लेन उतारा; सभी 194 पैसेंजर-क्रू सुरक्षित

राजकोट।

राजकोट एयरपोर्ट पर इसी विमान की इमरजेंसी लैंडिग हुई है।

राजकोट एयरपोर्ट पर इसी विमान की इमरजेंसी लैंडिग हुई है।

दुबई से मुंबई आ रही इंडिगो की फ्लाइट IGO1452 की राजकोर्ट एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग हुई। रिपोर्ट्स के मुताबिक पायलट ने विमान के कार्गो कंपार्टमेंट से धुआं निकलते देखा था, इसके बाद राजकोट एयरपोर्ट को इमरजेंसी की सूचना देकर फ्लाइट को राजकोट में लैंड कराया। पढ़ें पूरी खबर…

खबरें और भी हैं…

Source link
#Chennai #Airport #Chaos #International #Terminal #Gate #Blocked #Passengers #Stuck

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *