Amieyra Khoslla:कौन हैं अमायरा खोसला? जिन्होंने वर्ल्ड यूथ क्लाइंबिंग चैंपियनशिप में बनाया नेशनल रिकॉर्ड – Amieyra Khoslla Sets National Record At World Youth Climbing Championships

Amieyra Khoslla:कौन हैं अमायरा खोसला? जिन्होंने वर्ल्ड यूथ क्लाइंबिंग चैंपियनशिप में बनाया नेशनल रिकॉर्ड – Amieyra Khoslla Sets National Record At World Youth Climbing Championships

भारत की 15 साल की स्पीड क्लाइंबिंग सेंसेशन अमायरा खोसला ने इटली के आर्को में आईएफएससी वर्ल्ड यूथ क्लाइंबिंग चैंपियनशिप 2026 में 7.60 सेकंड का समय लेकर इतिहास रच दिया। उन्होंने छठा स्थान हासिल किया और स्पीड क्लाइंबिंग में नया इंडियन नेशनल यूथ रिकॉर्ड बनाया। इससे पहले क्वालीफिकेशन राउंड में, उन्होंने 7.74 सेकंड के समय के साथ अपना निजी श्रेष्ठ रिकॉर्ड तोड़ दिया था, और फाइनल में 7.60 सेकंड के साथ इसे बेहतर किया। एक ही चैंपियनशिप में उनका पर्सनल बेस्ट दो बार बेहतर हुआ।




अपनी कामयाबी पर अमायरा ने कहा, ‘वर्ल्ड यूथ क्लाइंबिंग चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करना मेरी जिंदगी के सबसे गर्व वाले पलों में से एक रहा है। एक नया इंडियन नेशनल यूथ रिकॉर्ड बनाना और दुनिया में छठा स्थान हासिल करना एक सपने के सच होने जैसा है। वर्ल्ड चैंपियनशिप में अपने पर्सनल बेस्ट को दो बार बेहतर करने से मुझे यह आत्मविश्वास मिला है कि मैं दुनिया के सबसे अच्छे लोगों के साथ मुकाबला कर सकती हूं।’

Source link
#Amieyra #Khosllaकन #ह #अमयर #खसल #जनहन #वरलड #यथ #कलइबग #चपयनशप #म #बनय #नशनल #रकरड #Amieyra #Khoslla #Sets #National #Record #World #Youth #Climbing #Championships

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *