Audi Q9:ऑडी ने पेश की सबसे बड़ी और महंगी Suv; लग्जरी फीचर्स व दमदार इंजन से लैस, जानें भारत में कब होगी लॉन्च – Audi Q9 Unveiled, Biggest Luxury Suv Take Bmw X7, Mercedes-benz Gls

Audi Q9:ऑडी ने पेश की सबसे बड़ी और महंगी Suv; लग्जरी फीचर्स व दमदार इंजन से लैस, जानें भारत में कब होगी लॉन्च – Audi Q9 Unveiled, Biggest Luxury Suv Take Bmw X7, Mercedes-benz Gls

Audi Q9 India Launch: ऑडी ने अपनी अब तक की सबसे विशाल और लग्जरी 3-Row वाली फ्लैगशिप एसयूवी ऑडि Q9 से पर्दा उठा दिया है। देश की अल्ट्रा लग्जरी सेगमेंट में यह गाड़ी सीधे बीएमडब्ल्यू X7 और मर्सिडीज-बेंज GLS को टक्कर देगी। इस धांसू SUV में ऑटोमैटिक डोर्स, 3-स्क्रीन वाला डैशबोर्ड, 591 hp तक की दमदार पावर और 130 kmph तक की ऑटोमैटेड ड्राइविंग जैसे कई एडवांस्ड फीचर्स मिलते हैं। आखिर भारत में यह कब आ रही है और इसके इंटीरियर में क्या खास है? आइए जानते हैं।  


भारत में कब होगी पेश और कितनी हो सकती है कीमत?


  • देश में यह प्रीमियम एसयूवी 2027 की दूसरी तिमाही यानी Q2 2027 में दस्तक देगी। खास बात यह है कि इसे भारत में लोकल असेंबल किया जाएगा।  

  • संभावित कीमत: अगर इसके दाम की बात करें तो जर्मनी में इसकी शुरुआती कीमत 1,08,400 यूरो (टैक्स और ड्यूटी से पहले लगभग 1.18 करोड़ रुपये) है। वहीं, अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी डिलीवरी नवंबर 2026 से शुरू हो सकती।


डिजाइन और साइज में कितनी बड़ी है नई Audi Q9?


  • अगर इसके डिजाइन की बात करें, तो यह तो लग्जरी कार लवर्स को खूब आकर्षित कर सकती है। कंपनी की यह अब तक की सबसे बड़ी एसयूवी मानी जा रही है। 

  • इसका आकार इसे प्रीमियम फुल-साइज SUV सेगमेंट में मजबूत पहचान देता है। इसकी लंबाई 5,309 mm, चौड़ाई 2,010 mm, ऊंचाई 1,794 mm और व्हीलबेस 3,138 mm है। कंपनी इसमें 20 से 23 इंच तक के व्हील ऑप्शन भी दे रही है, जो इसकी रोड प्रेजेंस को और दमदार बनाते हैं।


एक्सटीरियर में क्या-क्या मिलेगा नया?


  • एक्सटीरियर के मामले में भी यह एसयूवी किसी से कम नहीं है। नई Audi Q9 का एक्सटीरियर पहले से ज्यादा प्रीमियम और मॉडर्न बनाया गया है। इसमें डिजिटल मैटरिक्स LED हेडलाइट्स दी गई हैं, जो सड़क पर वार्निंग सिंबल प्रोजेक्ट कर सकती हैं। इसके अलावा रात में डायरेक्शनल इंडिकेटर को जमीन पर प्रोजेक्ट करने की सुविधा भी मिलती है।

  • साथ ही इस प्रीमियम एसयूवी में बड़ा इल्यूमिनेटेड फ्रंट ग्रिल, कर्व्ड डिजिटल OLED टेललाइट्स और कोलिजन डिटेक्शन सेंसर वाले ऑटोमैटिक डोर्स दिए गए हैं, जो इसे हाई-टेक लुक देते हैं।

  • टॉप SQ9 वेरिएंट में अलग डिजाइन वाला फ्रंट ग्रिल, स्पोर्टी बंपर और खास व्हील डिजाइन देखने को मिलेगा, जिससे इसका लुक और ज्यादा एग्रेसिव हो जाता है।

Source link
#Audi #Q9ऑड #न #पश #क #सबस #बड #और #महग #Suv #लगजर #फचरस #व #दमदर #इजन #स #लस #जन #भरत #म #कब #हग #लनच #Audi #Unveiled #Biggest #Luxury #Suv #Bmw #Mercedesbenz #Gls

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *