राजा रघुवंशी हत्याकांड की मुख्य आरोपित सोनम की जमानत निरस्त कराने के लिए हाई कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार ने सोमवार को कोर्ट के समक्ष अपना पक्ष रखा। …और पढ़ें

HighLights
- मुख्य आरोपी सोनम की बेल पर मेघालय शासन ने रखा पक्ष
- पति की हत्या की आरोपी सोनम रघुवंशी की बढ़ेगी मुश्किल?
- जमानत निरस्त करने की अपील पर वकील की कड़क बहस
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड की मुख्य आरोपित सोनम की जमानत निरस्त कराने के लिए हाई कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार ने सोमवार को कोर्ट के समक्ष अपना पक्ष रखा। शासन ने कोर्ट को बताया कि किन साक्ष्यों के आधार पर राजा रघुवंशी की हत्या के मामले में सोनम रघुवंशी सहित अन्य तीनों आरोपितों को गिरफ्तार किया था।
शासकीय अधिवक्ता ने सोमवार को शासन का पक्ष रख दिया। अब मामले में तीन जून को सुनवाई होगी। इस दिन आरोपित सोनम के वकील जमानत के आदेश को यथावत रखने के संबंध में अपना पक्ष रखेंगे।
शिलांग में हुई थी हत्या
गौरतलब है कि इंदौर के राजा रघुवंशी की हत्या शिलांग में हुई। इस हत्या को अंजाम देने में उसकी पत्नी सोनम, कथित प्रेमी राज और उसके अन्य तीन साथियों की भूमिका सामने आने के बाद मेघालय पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया था।
www.naidunia.com
#रज #रघवश #हतयकड #सनम #क #जमनत #रदद #करन #हई #करट #पहच #मघलय #सरकर #करट #म #पश #कए #कड #सकषय


