साड़ी में आग लगने पर मूक-बधिर महिला बचाने के लिए चिल्ला भी नहीं पाई, पास खेल रही बेटी की झुलसने से मौत

साड़ी में आग लगने पर मूक-बधिर महिला बचाने के लिए चिल्ला भी नहीं पाई, पास खेल रही बेटी की झुलसने से मौत

गैस पाइप में आग लगने से मूक-बधिर महिला और उसकी 2 साल की बेटी झुलस गईं, हादसे में बच्ची की मौत हो गई।

Publish Date: Wed, 29 Jul 2026 10:02:49 AM (IST)Updated Date: Wed, 29 Jul 2026 10:17:06 AM (IST)

साड़ी में आग लगने पर मूक-बधिर महिला बचाने के लिए चिल्ला भी नहीं पाई, पास खेल रही बेटी की झुलसने से मौत
आग से 50 प्रतिशत झुलसी महिला, दो साल की बेटी की हुई मौत। – प्रतीकात्मक तस्वीर

HighLights

  1. खाना बनाते समय काजल चौहान की साड़ी में आग लग गई
  2. पास खेल रही बेटी सृष्टि भी इसकी चपेट में आ गई
  3. मूक-बधिर होने के कारण काजल मदद के लिए आवाज नहीं लगा सकी

डिजिटल डेस्क, इंदौर। इंदौर जिले की देपालपुर तहसील के पास कुनगारा गांव में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहां खाना बना नहीं एक मूक-बधिर महिला काजल चौहान की साड़ी में आग लग गई। पास खेल रही दो साल की बेटी सृष्टि चौहान भी इसकी चपेट में आ गई। महिला अपनी जान बचाने के लिए चिल्ला भी नहीं पाई।

घटना के बाद उसने वीडियो कॉल कर खेत में गए परिजनों को सूचना दी। कागज आग से 50 प्रतिशत झुलस गई और बेटी भी गंभीर रूप से घायल हो गई। परिवार के लोग दोनों को अस्पताल ले गए जहां बच्ची ने दम तोड़ दिया।

परिवार वालों का कहना है कि हादसा गैस पाइप में आग लगने की वजह से हुआ। तेजी से आग फैलने पर महिला की साड़ी ने भी आग पकड़ ली और बच्ची भी झुलस गई।

एक दिन पहले ही मनाया था बच्ची का जन्मदिन

महिला के परिजनों के अनुसार एक दिन पहले ही सृष्टि दो साल की हुई थी। उसका जन्मदिन सभी ने बहुत खुशी से मनाया था। काजल चौहान का अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। वह 50 प्रतिशत झुलस गई है।

घटना के बाद से गांव में शोक का माहौल है। मासूम बेटी और मां के आग से झुलसने के इस हादसे से सभी लोग दुखी हैं। परिवार के लोग अब प्रार्थना कर रहे हैं कि कागज जल्द स्वस्थ हो जाए।

Source link
#सड #म #आग #लगन #पर #मकबधर #महल #बचन #क #लए #चलल #भ #नह #पई #पस #खल #रह #बट #क #झलसन #स #मत

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *