खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Kanwar Yatra 2026: सावन का पवित्र महीना शुरू होते ही देशभर में कांवड़ यात्रा 2026 की भी शुरुआत हो गई हैं। लाखों शिवभक्त लंबी दूरी पैदल तय करके पवित्र गंगाजल लाकर भगवान शिव का जलाभिषेक करते हैं। ऐसे में कई दिनों तक लगातार पैदल चलना पैरों पर सबसे ज्यादा दबाव डालता है।
यदि यात्रा से पहले पैरों को सही तरीके से तैयार नहीं किया जाए, तो छाले, सूजन, एड़ी में दर्द, मांसपेशियों में खिंचाव और थकान जैसी समस्याएं सफर को मुश्किल बना सकती हैं। इसलिए कांवड़ यात्रा पर निकलने से कुछ दिन पहले पैरों की फिटनेस पर ध्यान देना बेहद जरूरी है।
अगर आप भी इस साल कांवड़ यात्रा पर जाने की योजना बना रहे हैं, तो पहले अपने पैरों को लंबी पदयात्रा के लिए तैयार करें ताकि पूरी यात्रा बिना किसी परेशानी के पूरी कर सकें।

2 of 8
कांवड़ यात्रा पर जाने से पहले पैरों को करें तैयार
– फोटो : Freepik.com
पैरों की स्ट्रेचिंग करें
अगर आपको अगले हफ्ते यात्रा पर जाना है तो अभी से कांवड़ यात्रा से पहले रोज सुबह और शाम 5-10 मिनट तक पैरों की स्ट्रेचिंग करने की आदत डालें। एंकल रोटेशन, टो स्ट्रेच और काफ स्ट्रेच जैसे आसान व्यायाम पैरों की मांसपेशियों को लचीला बनाते हैं और लंबे समय तक चलने के दौरान दर्द व अकड़न की संभावना कम करते हैं। स्ट्रेचिंग करने से ब्लड सर्कुलेशन भी बेहतर होता है, जिससे पैरों में थकान कम महसूस होती है।

3 of 8
कांवड़ यात्रा पर जाने से पहले पैरों को करें तैयार
– फोटो : Adobe stock
पैरों की त्वचा का रखें ध्यान
लंबी पदयात्रा से पहले पैरों की त्वचा का स्वस्थ होना बहुत जरूरी है। अगर एड़ियां फटी हुई हैं या त्वचा रूखी है, तो नियमित रूप से मॉइस्चराइजर या फुट क्रीम लगाएं। पैरों के नाखून छोटे और साफ रखें, क्योंकि बड़े नाखून चलते समय दर्द या चोट का कारण बन सकते हैं। साफ और मुलायम त्वचा होने से छालों का खतरा भी कम रहता है।

4 of 8
कांवड़ यात्रा पर जाने से पहले पैरों को करें तैयार
– फोटो : AI
छालों से बचाव करें
कांवड़ यात्रा के दौरान सबसे आम समस्या पैरों में छाले पड़ना है। इससे बचने के लिए ऐसे मोजे पहनें जो पसीना सोख लें और पैरों को सूखा रखें। यदि पहले भी लंबे सफर में छाले पड़े हैं, तो एंटी-ब्लिस्टर टेप या फुट पैड का इस्तेमाल कर सकते हैं। यात्रा के दौरान अगर मोजे गीले हो जाएं, तो उन्हें तुरंत बदल लें।

5 of 8
कांवड़ यात्रा पर जाने से पहले पैरों को करें तैयार
– फोटो : Adobe stock
पैरों की मालिश करें
दिनभर चलने के बाद पैरों को आराम देना भी जरूरी है। रात में हल्के गुनगुने सरसों, नारियल या तिल के तेल से 10-15 मिनट तक पैरों की मालिश करें। इससे ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है, मांसपेशियों का तनाव कम होता है और अगले दिन चलने के लिए पैरों को नई ऊर्जा मिलती है।
Source link
#Kanwar #Yatra #2026पर #म #छल #और #दरद #स #बचन #क #लए #अपनए #य #आसन #उपय #यतर #हग #आसन #Kanwar #Yatra #Health #Tips #Hindi #Kanwar #Yatra #Paidal #Yatra #Kaise #Kare



