Cwg 2026 Day 8 Live:110+ किलो वर्ग में चुनौती पेश कर रहे भारोत्तोलक लवप्रीत, शॉट पुट का फाइनल शुरू – Commonwealth Games 2026 Glasgow 30 July India Matches Live Updates Neeraj Chopra Tejaswin Results Highlights

11:29 PM, 30-Jul-2026

CWG 2026 Day-8 Live: पुरुष गोला फेंक का फाइनल शुरू

पुरुष गोला फेंक का फाइनल मुकाबला शुरू हो गया है। इस स्पर्धा में भारत की ओर से तजिंदर पाल सिंह तूर और समरदीप सिंह गिल चुनौती पेश कर रहे हैं। 

11:22 PM, 30-Jul-2026

CWG 2026 Day-8 Live: भारोत्तोलन में पुरुष 110+ किलो मैच शुरू

भारोत्तोलन में पुरुष 110+ किलो वजन वर्ग का मुकाबला शुरू हो गया है। भारत के लिए लवप्रीत सिंह चुनौती पेश कर रहे हैं। लवप्रीत ने स्नैच के पहले प्रयास में 170 किलो वजन रजिस्टर कराया है।

10:04 PM, 30-Jul-2026

CWG 2026 Day-8 Live: लॉन बॉल महिला एकल में मिली हार

भारत को लॉन बॉल महिला एकल सेक्शन सी के तीसरे दौर में हार का सामना करना पड़ा। भारत की नयनमनी सैकिया को मलयेशिया की एम्मा फिरयाना सरोजी ने 1.5-0.5 के अंतर से हराया। 

 

08:52 PM, 30-Jul-2026

CWG 2026 Day-8 Live: लॉन बॉल पुरुष पेयर्स में भारत की जीत

लॉन बॉल में पुरुष पेयर्स सेक्शन बी के दूसरे राउंड के मुकाबले में भारत को जीत मिली। भारत के नवनीत सिंह और दिनेश कुमार की जोड़ी ने बोत्सवाना की कायजर गेचे और चार्ल्स डिटेको की जोड़ी को टाई ब्रेक में 1-0 से हराया। इससे पहले दोनों टीमों के बीच मैच 1-1 की बराबरी पर रहा था। भारतीय जोड़ी की यह लगातार दूसरी जीत है। 

08:31 PM, 30-Jul-2026

CWG 2026 Day-8 Live: मार्टिना पदक से चूकीं

भारतीय भारोत्तोलक मार्टिना देवी महिला 86+ किलो भार वर्ग में पदक लाने से चूक गईं। मार्टिना ने कुल 240 किलो वजन उठाया जो शीर्ष तीन में बने रहने के लिए काफी नहीं था। मार्टिना ने स्नैच में 105 और क्लीन एंड जर्क में 140 किलो वजन उठाया। मार्टिना अगर क्लीन एंड जर्क के तीसरे प्रयास में 146 किलो वजन सफलतापूर्वक उठा लेतीं तो वह कांस्य पदक अपने नाम कर सकती थीं। लेकिन मार्टिना का क्लीन एंड जर्क में दूसरा और तीसरा प्रयास असफल रहा जिससे ये भारतीय भारोत्तोलक पोडियम पर आने से चूक गईं। 

08:25 PM, 30-Jul-2026

CWG 2026 Day-8 Live: मार्टिना का दूसरा प्रयास विफल

मार्टिना का दूसरा प्रयास विफल रहा। मार्टिना ने 140 किलो वजन उठाया, लेकिन क्लीन एंड जर्क के दूसरे प्रयास में 144 किलो वजन नहीं उठा सकीं। 

08:22 PM, 30-Jul-2026

CWG 2026 Day-8 Live: मार्टिना का पहला प्रयास सफल

मार्टिना का क्लीन एंड जर्क में पहला प्रयास सफल रहा है। मार्टिना ने पहले प्रयास में 140 किलो वजन उठाया। मार्टिना फिलहाल पदक की दौड़ से बाहर हैं, लेकिन उनके पास अभी भी मौका है। 

07:39 PM, 30-Jul-2026

CWG 2026 Day-8 Live: लॉन बॉल पुरुष पेयर्स का मैच जारी

लॉन बॉल में पुरुष पेयर्स सेक्शन बी के दूसरे राउंड का मैच जारी है। भारत के नवनीत सिंह और दिनेश कुमार की जोड़ी बोत्सवाना की कायजर गेचे और चार्ल्स डिटेको की जोड़ी का सामना कर रहे हैं। 

07:30 PM, 30-Jul-2026

CWG 2026 Day-8 Live: स्नैच के बाद पांचवें नंबर पर मार्टिना

भारोत्तोलन में महिला +86 किलो के फाइनल में स्नैच राउंड खत्म हो गया है। स्नैच के बाद मार्टिना पांचवें स्थान पर हैं। आइए देखते हैं स्नैच के बाद कैसी है स्थिति…

 

  • तुई एल्फो पातालो -115 किलो
  • एमिली कैंपबेल – 115 किलो
  • सिती अकिलाह फरहाना – 113 किलो
  • एट्टा माय लव – 106 किलो
  • मार्टिना देवी – 105 किलो

07:17 PM, 30-Jul-2026

CWG 2026 Day-8 Live: मार्टिना का तीसरा प्रयास सफल

भारत की मार्टिना ने स्नैच के तीसरे प्रयास में 105 किलो वजन उठाया। मार्टिना शुरुआती दो प्रयास में 103 किलो वजन नहीं उठा सकी थीं और उन पर बाहर होने का खतरा मंडरा रहा था। लेकिन उन्होंने अंतिम प्रयास में वजन बढ़ाने का फैसला किया और उनकी यह रणनीति सही साबित हुई। अब वह क्लीन एंड जर्क में चुनौती पेश करेंगी। 

Source link
#Cwg #Day #Live110 #कल #वरग #म #चनत #पश #कर #रह #भरततलक #लवपरत #शट #पट #क #फइनल #शर #Commonwealth #Games #Glasgow #July #India #Matches #Live #Updates #Neeraj #Chopra #Tejaswin #Results #Highlights

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *