इंदौर में पीएनजी गैस कनेक्शन के लिए 6 महीने का इंतजार, लंबी वेटिंग लिस्ट का हवाला दे रही कंपनी

इंदौर में पीएनजी गैस कनेक्शन के लिए 6 महीने का इंतजार, लंबी वेटिंग लिस्ट का हवाला दे रही कंपनी

Indore PNG Connection: इंदौर में पीएनजी गैस कनेक्शन के लिए उपभोक्ताओं को छह महीने तक इंतजार करना पड़ रहा है। …और पढ़ें

Publish Date: Tue, 02 Jun 2026 07:55:09 AM (IST)Updated Date: Tue, 02 Jun 2026 07:57:07 AM (IST)

इंदौर में पीएनजी गैस कनेक्शन के लिए 6 महीने का इंतजार, लंबी वेटिंग लिस्ट का हवाला दे रही कंपनी
अवंतिका कंपनी के दफ्तर संपर्क कर रहे उपभोक्ता। छह महीने इंतजार की मिल रही सलाह।

HighLights

  1. कंपनी का दावा 1-2 सप्ताह, जमीन पर कनेक्शन के लिए 6 महीने का इंतजार
  2. प्राथमिकता उन क्षेत्रों की रखी जाए, जहां सिलिंडर नहीं मिल रहे, इंदौर इसमें नहीं
  3. कर्मचारी कह रहे- तीन महीने तो गैस कनेक्शन का आवेदन के बाद तय समय है

लोकेश सोलंकी, नईदुनिया इंदौर। सरकार ने लोगों से गैस सिलिंडर छोड़कर पीएनजी पर शिफ्ट होने की सलाह दी है। जो सिलिंडर से पाइप लाइन पर शिफ्ट होने की कोशिश कर रहे हैं, उन उपभोक्ताओं को अब इंतजार महंगा पड़ रहा है। इंदौर में पाइपलाइन से गैस प्रदाय करने वाली सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी अवंतिका गैस कंपनी सार्वजनिक घोषणाओं में भले ही ऐलान कर रही है कि उपभोक्ताओं की मांग पर एक से दो सप्ताह में नया घरेलू गैस कनेक्शन दिया जा रहा है।

हालांकि जमीन पर हाल इससे उलट है। कनेक्शन के लिए दस्तावेजी खानापूर्ति करने, आवेदन देने और तय शुल्क चुकाने के डेढ़-दो महीने बाद भी गैस कनेक्शन तो क्या उसका सर्वे तक नहीं हो रहा। पूछताछ करने पर उपभोक्ताओं को लंबा इंतजार करने हिदायत अवंतिका गैस कंपनी के कर्मचारी दे रहे हैं।

गैस कनेक्शन नहीं मिलने की उपभोक्ताओं की लगातार शिकायत के बाद नईदुनिया प्रतिनिधि सोमवार को अवंतिका गैस कंपनी के रत्नलोक कॉलोनी स्थित स्थानीय कार्यालय पहुंचा।

चुपचाप बैठकर इंतजार करने की सलाह

कार्यालय में एक दो उपभोक्ता ही नए कनेक्शन की पूछताछ करने या पुराने कनेक्शन को बंद करवाने से जुड़ी प्रक्रिया के लिए मौजूद थे। इस दौरान कंपनी के दफ्तर में गेट पर मौजूद दो कर्मचारी सख्ती से हर आने-जाने वाले से रजिस्टर में नाम-पता दर्ज करवा रहे थे।

किसी स्कूल की तरह बिना शोर के दफ्तर आने वाले उपभोक्ताओं को सख्त अंदाज में चुपचाप बैठकर इंतजार करने की सलाह इन कर्मचारियों के द्वारा दी जाती। जबकि वहां कोई भीड़ नहीं होती। कंपनी के काउंटर पर मौजूद एक महिला और पुरुष कर्मचारी में से सिर्फ एक ही उपभोक्ताओं से बात करने के लिए उपलब्ध होता।

इंतजार तो करना पड़ेगा

करीब 20 मिनट इंतजार के बाद उषानगर के आवेदक धर्मेंद्र आगीवाल का आवेदन काउंटर मौजूद गैस कंपनी के कर्मचारी प्रद्युम्नसिंह के सामने रखा। पूछा कि गैस कनेक्शन का आवेदन किए डेढ़ महीना हो गया अब तक कोई सर्वे करने नहीं आया। ना ही कनेक्शन कब तक होगा ये बताया है। इस पर कर्मचारी ने कहा कि तीन महीने तो गैस कनेक्शन का आवेदन के बाद तय समय है।

इतना समय तो लगता ही है इससे पहले तो आप कंपनी को कनेक्शन के लिए कह भी नहीं सकते। इन दिनों में वेटिंग लिस्ट लंबी है। इसलिए तीन महीने बाद ही कनेक्शन होगा। इसके बाद कर्मचारी ने कहा कि छह महीने तो कनेक्शन के लिए लगेंगे ही।

कर्मचारी प्रद्युम्नसिंह ने उपभोक्ता से यह भी कहा कि सरकार ने कहा है कि गैस कनेक्शन देने में प्राथमिकता उन क्षेत्रों की रखी जाए, जहां सिलिंडर नहीं मिल रहे। इंदौर में ऐसी समस्या नहीं है। ऐसे में इंदौर प्राथमिकता में नहीं है। छह महीने तो इंतजार करना ही होगा। इसके बाद आप संपर्क करना।

www.naidunia.com
#इदर #म #पएनज #गस #कनकशन #क #लए #महन #क #इतजर #लब #वटग #लसट #क #हवल #द #रह #कपन

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *