गर्व है… CJP प्रदर्शन के बीच ब्लू टोकई ने जीता दिल, को-फाउंडर का बयान इंटरनेट पर छा गया, Viral-news Hindi News

CJP Protest: दिल्ली के जंतर-मंतर पर NEET पेपर लीक के खिलाफ CJP के चलो संसद मार्च के बीच गर्मी और प्रदर्शन के बीच एक कॉफी ब्रांड ने इंसानियत की मिसाल पेश कर पूरे इंटरनेट का दिल जीत लिया।

देश की राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर NEET पेपर लीक मामले को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का धरना-प्रदर्शन जारी है। इस प्रदर्शन के कई वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे है। इस बीच एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जो इंटरनेट पर छा गया है। दरअसल, धरना प्रदर्शन के दौरान एक कॉफी चेन ने मानवीयता का ऐसा उदाहरण पेश किया कि हर कोई तारीफ कर रहा है। मशहूर कॉफी ब्रांड ब्लू टोकाई ने जनपथ स्थित अपने आउटलेट पर प्रदर्शनकारियों की मदद कर न केवल उनकी तारीफ बटोरी, बल्कि सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद कंपनी के को-फाउंडर का बयान भी खूब चर्चा में आ गया।

यहां बता दें कि सोमवार ( 20 जुलाई ) को CJP कार्यकर्ताओं ने चलो संसद मार्च निकाला। सैकड़ों प्रदर्शनकारी संसद की ओर बढ़ रहे थे। गर्मी, थकान और लंबे मार्च के बीच कई लोग पानी की तलाश में थे। ठीक इसी दौरान जनपथ पर स्थित ब्लू टोकाई कैफे ने अपने दरवाजे प्रदर्शनकारियों के लिए खोल दिए। स्टाफ ने न सिर्फ आराम करने की जगह दी, बल्कि मुफ्त में पानी की बोतलें भरकर दीं। इसी दौरान एक शख्स ने इसका फोटो-वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया।

ब्लू टोकई

सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए एक यूजर ने लिखा कि कल के विरोध प्रदर्शन के दौरान लोगों को पनाह देने और सभी को मुफ्त में अपनी पानी की बोतलें भरने की इजाजत देने के लिए ब्लू टोकाई, जनपथ रोड को बहुत-बहुत बधाई। यह पोस्ट और तस्वीरें तुरंत वायरल हो गईं। हजारों यूजर्स ने इसे शेयर किया और ब्लू टोकाई की तारीफों के पुल बांध दिए।

क्या बोले को-फाउंडर?

वायरल पोस्ट पर ब्लू टोकाई के को-फाउंडर मैट चितरंजन की नजर पड़ी। उन्होंने तुरंत स्टाफ की सराहना करते हुए लिखा कि हिंसा और अफरा-तफरी को इतनी अच्छी तरह से संभालने के लिए हमारी टीम पर बहुत गर्व है। लेकिन यह भी काश लोगों के साथ अच्छा व्यवहार करना इतना रेयर न होता कि इसे सेलिब्रेट किया जाता। अब उनका यह बयान इंटरनेट पर छा गया। कई लोगों ने इसे ‘सच्ची इंसानियत’ और ‘जिम्मेदार नागरिकता’ का उदाहरण बता रहे हैं।

जंतर-मंतर पर जारी है प्रदर्शन

बता दें कि CJP का आंदोलन एक महीने से अधिक समय से जारी है। छात्रों और युवाओं के बड़े हिस्से ने NEET परीक्षा पेपर लीक और कथित अनियमितताओं के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है। प्रदर्शनकारियों की मुख्य मांग केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की है। अब इसको लेकर विपक्षी पार्टियां भी सड़क से लेकर सदन तक मोर्चा खोल रखा है। दूसरी ओर सरकार इस मुद्दे पर संसद में चर्चा कराने को तैयार है। जबकि विपक्ष का कहना है कि जबतक धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा नहीं होगा, तब तक कोई चर्चा नहीं।

Source link
#गरव #ह.. #CJP #परदरशन #क #बच #बल #टकई #न #जत #दल #कफउडर #क #बयन #इटरनट #पर #छ #गय #Viralnews #Hindi #News

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *