Gen Z:’kuchu Puchu से लेकर Delulu और Solulu’ तक, कमाल के हैं जेन जी स्लैंग, सोशल मीडिया पर छा रहे हैं ये शब्द – Gen Z Slang Explained Popular Internet Terms You Should Know In 2026

Gen Z:’kuchu Puchu से लेकर Delulu और Solulu’ तक, कमाल के हैं जेन जी स्लैंग, सोशल मीडिया पर छा रहे हैं ये शब्द – Gen Z Slang Explained Popular Internet Terms You Should Know In 2026

अगर आपने हाल ही में इंस्टाग्राम, एक्स, स्नैपचैट या किसी वायरल रील के कमेंट्स पढ़े हैं तो यकीनन पहली बार इन्हें पढ़ने पर शायद ऐसा लगे कि ये कोई नई भाषा है, लेकिन सच यह है कि ये जेन जी यानी आज की युवा पीढ़ी की रोजमर्रा की डिजिटल भाषा का हिस्सा बन चुके हैं। सोशल मीडिया पर चैटिंग करने का तरीका पूरी तरह बदल दिया है। अब लंबी-लंबी बातें कम और छोटे, मजेदार और ट्रेंडी शब्द ज्यादा इस्तेमाल किए जाते हैं। यही वजह है कि इंटरनेट पर बनने वाले मीम्स, वायरल वीडियो और ट्रेंड्स में ऐसी स्लैंग तेजी से लोकप्रिय हो रही हैं। सिर्फ दोस्ती या चैट तक ही नहीं, बल्कि ब्रांड्स, कंपनियां और कंटेंट क्रिएटर्स भी युवाओं से जुड़ने के लिए इन्हीं शब्दों का इस्तेमाल कर रहे हैं।

आज के समय में जेन जी की भाषा समझना सिर्फ ट्रेंड फॉलो करने तक सीमित नहीं है। यह नई पीढ़ी की सोच, उनके बात करने का तरीका और डिजिटल कल्चर को समझने का भी एक तरीका है। अगर आप सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं, मार्केटिंग या कंटेंट की दुनिया से जुड़े हैं या सिर्फ यह जानना चाहते हैं कि युवा आखिर किस भाषा में बात कर रहे हैं तो इन शब्दों का मतलब जानना आपके लिए बेहद काम का हो सकता है।




Gen Z Slang Explained Popular Internet Terms You Should Know in 2026

जेनी जी स्लैंग
– फोटो : Adobe


आइए जानते हैं जेन जी की सबसे लोकप्रिय स्लैंग और उनका आसान मतलब:

कुचुपुचु (Kuchu puchu)

इस शब्द का मतलब होता है क्यूट। जब भी हम किसी के प्रति अपना प्यार जाहिर करते हैं तो इस शब्द का इस्तेमाल करते हैं।

डिल्यूलू-सोलूलू (Delulu- Solulu)

‘डिल्यूलू’ शब्द का इस्तेमाल आमतौर पर ऐसे व्यक्ति के लिए किया जाता है, जो हकीकत से अलग अपनी बनाई हुई काल्पनिक दुनिया में खोया रहता है या बिना किसी ठोस वजह के किसी बात पर जरूरत से ज्यादा उम्मीद लगाए रहता है। वहीं ‘सोलूलू’ का मतलब होता है, मजाकिया अंदाज में किसी समस्या के आसान, रचनात्मक या कभी-कभी अवास्तविक समाधान के लिए किया जाता है।

 फिन्ना (Finna)

इसका मतलब होता है “मैं अब यह करने वाला हूं” या “मैं करने जा रहा हूं।” युवा किसी काम को शुरू करने से ठीक पहले या अपनी अगली योजना बताने के लिए इस शब्द का इस्तेमाल करते हैं।

 


Gen Z Slang Explained Popular Internet Terms You Should Know in 2026

जेनी जी स्लैंग
– फोटो : AI


च्यूगी (Cheugy)

ऐसी चीज, फैशन या ट्रेंड जो अब पुराना पड़ चुका हो और युवाओं को बिल्कुल भी ट्रेंडी न लगे। यानी आउट ऑफ फैशन।

सिम्प (Simp)

ऐसे व्यक्ति के लिए इस्तेमाल किया जाता है जो किसी को खुश करने के लिए जरूरत से ज्यादा कोशिश करे या उसके पीछे जरूरत से ज्यादा समय और ध्यान लगाए।

 कैंप (Camp)

ऐसी स्टाइल, फैशन या चीज जो जानबूझकर अलग, नाटकीय या अजीब हो, लेकिन उसी वजह से लोगों को अट्रैक्ट करे।

 ग्लो अप (Glow Up)

किसी व्यक्ति के लुक, व्यक्तित्व या जीवन में पहले से बहुत अच्छा और पॉजिटिव बदलाव आ जाना। इसे मेकओवर या ट्रांसफॉर्मेशन भी कह सकते हैं।

 सीईओ ऑफ (CEO Of)

इसका मतलब किसी कंपनी का सीईओ नहीं होता। सोशल मीडिया पर इसका इस्तेमाल उस व्यक्ति के लिए किया जाता है जो किसी खास काम में सबसे माहिर या एक्सपर्ट माना जाता हो।


Gen Z Slang Explained Popular Internet Terms You Should Know in 2026

जेनी जी स्लैंग
– फोटो : AI


 फैम (Fam)

दोस्तों, करीबी लोगों या अपने खास ग्रुप के लिए प्यार से इस्तेमाल किया जाने वाला शब्द। इसका मतलब सिर्फ परिवार नहीं होता।

 वोक (Woke)

ऐसे व्यक्ति के लिए कहा जाता है जो सामाजिक, राजनीतिक और समाज से जुड़े मुद्दों के प्रति जागरूक और संवेदनशील हो।

वाइब चेक (Vibe Check)

किसी व्यक्ति के मूड, एनर्जी या माहौल को समझने या परखने को वाइब चेक कहा जाता है।

 हिट्स डिफरेंट (Hits Different)

जब कोई गाना, खाना, फिल्म या अनुभव नॉर्मल से कहीं ज्यादा अच्छा या खास महसूस हो, तब यह शब्द इस्तेमाल किया जाता है।

कैच दीज हैंड्स (Catch These Hands)

यह एक चेतावनी भरा स्लैंग है, जिसका मतलब होता है कि मामला लड़ाई-झगड़े तक पहुंच सकता है।

 


Gen Z Slang Explained Popular Internet Terms You Should Know in 2026

जेनी जी स्लैंग
– फोटो : Adobestock


आई एम वीक (I’m Weak)

जब कोई बात इतनी मजेदार लगे कि हंसते-हंसते बुरा हाल हो जाए, तब लोग यह कहते हैं।

 बसिन (Bussin’)

बहुत स्वादिष्ट या लाजवाब खाने के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला लोकप्रिय शब्द।

स्नैक (Snack)

ऐसे व्यक्ति के लिए बोला जाता है जो बेहद अट्रैक्टिव, स्टाइलिश या हैंडसम/खूबसूरत दिखता हो।

 सिप टी (Sip Tea)

किसी गॉसिप या चर्चा को सिर्फ सुनना, लेकिन उसमें खुद शामिल न होना।

 


Source link
#Gen #Zkuchu #Puchu #स #लकर #Delulu #और #Solulu #तक #कमल #क #ह #जन #ज #सलग #सशल #मडय #पर #छ #रह #ह #य #शबद #Gen #Slang #Explained #Popular #Internet #Terms

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *