इंदौर के प्रॉपर्टी ब्रोकर जीतू साहू मौत केस में बड़ा मोड़, एक महीने बाद भोपाल से गिरफ्तार हुई लिव-इन पार्टनर

इंदौर के प्रॉपर्टी ब्रोकर जीतू साहू मौत केस में बड़ा मोड़, एक महीने बाद भोपाल से गिरफ्तार हुई लिव-इन पार्टनर

इंदौर के प्रॉपर्टी ब्रोकर जीतू साहू मौत मामले में फरार लिव-इन पार्टनर सईद फारिया को पुलिस ने भोपाल से गिरफ्तार किया। पुलिस अब मौत की परिस्थितियों और आ…और पढ़ें

Publish Date: Fri, 31 Jul 2026 02:25:34 PM (IST)Updated Date: Fri, 31 Jul 2026 02:25:34 PM (IST)

इंदौर के प्रॉपर्टी ब्रोकर जीतू साहू मौत केस में बड़ा मोड़, एक महीने बाद भोपाल से गिरफ्तार हुई लिव-इन पार्टनर
इंदौर के प्रॉपर्टी ब्रोकर जीतू साहू मौत केस में बड़ा मोड़। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. जीतू साहू मौत मामले में लिव-इन पार्टनर गिरफ्तार हुई।
  2. फरार फारिया को पुलिस ने भोपाल से दबोच लिया।
  3. घटना के बाद फारिया अस्पताल से फरार हो गई थी।

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। बाणगंगा पुलिस ने प्रापर्टी ब्रोकर जीतू साहू की मौत के मामले में उसकी लिवइन पार्टनर सईद फारिया को पकड़ लिया है। महिला एक महीने से पुलिस को छका रही थी।

एसीपी रुबीना मिजवानी के मुताबिक जीतू की होटल श्याम पैलेस (सांवेर रोड) की दूसरी मंजिल से गिरने पर मौत हुई थी। उस वक्त फारिया भी होटल में ही मौजूद थी। वह गंभीर अवस्था में जीतू को अस्पताल ले गई थी। मृत घोषित करने पर वह फरार हो गई।

पुलिस ने आरोपी प्रेमिका को भोपाल से पकड़ा

पुलिस ने भोपाल में दबिश दी, तो फारिया मोबाइल बंद कर मुंबई भाग गई। गुरुवार को पुलिस ने एक अन्य मोबाइल की लोकेशन के आधार पर फारिया को भोपाल से ही पकड़ा।

ये खबर भी पढ़ें- इंदौर का 8 करोड़ गबन कांड फिर खुला, 3 साल बाद 35 नए आरोपी रडार पर, रिश्तेदारों तक पहुंची जांच

फारिया ने जीतू के परिवार को दी धमकी

प्रारंभिक पूछताछ में उसने बताया कि जीतू जल्दबाजी में गिरा है। वह दोस्त जावेद से मिलने जाने के लिए रूम से निकला था। हालांकि पुलिस को फारिया की कई बातें गले नहीं उतर रही हैं। जीतू के परिवार ने भी उस पर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है।

Source link
#इदर #क #परपरट #बरकर #जत #सह #मत #कस #म #बड #मड #एक #महन #बद #भपल #स #गरफतर #हई #लवइन #परटनर

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *