इंदौर में पानी पर घमासान : जीतू पटवारी ने जिसे बताया था जहरीला, महापौर भार्गव ने पीकर दिखाया

इंदौर में पानी पर घमासान : जीतू पटवारी ने जिसे बताया था जहरीला, महापौर भार्गव ने पीकर दिखाया

पटवारी ने आरोप लगाया था कि इंदौर का 90 प्रतिशत पानी पीने योग्य नहीं है। उन्होंने सुदामा नगर क्षेत्र के पानी को स्वास्थ्य के लिए हानिकारक बताया था। महा …और पढ़ें

Publish Date: Tue, 02 Jun 2026 10:58:57 AM (IST)Updated Date: Tue, 02 Jun 2026 11:38:14 AM (IST)

इंदौर में पानी पर घमासान : जीतू पटवारी ने जिसे बताया था जहरीला, महापौर भार्गव ने पीकर दिखाया
इंदौर में पानी की शुद्धता पर चल रही राजनीति। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. पटवारी ने आरोप लगाया था कि इंदौर का 90 प्रतिशत पानी पीने योग्य नहीं है
  2. महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी पर झूठ बोलने का आरोप लगाया
  3. 240 सैंपल लेने का दावा तो फिर रिपोर्ट सिर्फ 130 की क्यों जारी की गई

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। पानी की गुणवत्ता को लेकर चल रहे विवाद के बीच महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी को सार्वजनिक तौर पर जवाब दिया है। वे सोमवार को सुदामा नगर पहुंचे और रहवासियों के घरों में नल का पानी पीते हुए दावा किया कि पानी पूरी तरह से सुरक्षित है।

महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी पर झूठ बोलने का आरोप लगाते हुए सवाल उठाया कि कांग्रेस 240 सैंपल लेने का दावा कर रही है तो फिर रिपोर्ट सिर्फ 130 की क्यों जारी की गई।

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही पटवारी ने आरोप लगाया था कि इंदौर का 90 प्रतिशत पानी पीने योग्य नहीं है। उन्होंने सुदामा नगर क्षेत्र के पानी को स्वास्थ्य के लिए हानिकारक बताया था। सोमवार को सुदामा नगर पहुंचे महापौर ने कहा कि कांग्रेस की रिपोर्ट भ्रामक और तथ्यों से परे है।

जिस क्षेत्र के पानी को कांग्रेस जहरीला बता रही है उन्होंने उसी क्षेत्र का पानी पिया है। रहवासी पिछले कई माह से यही पानी उपयोग कर रहे हैं। कांग्रेस शेष सैंपल और स्थानों की जानकारी सार्वजनिक करे। नगर निगम हर शिकायत की जांच के लिए तैयार है। महापौर ने इस संबंध में एक वीडियो भी इंटरनेट मीडिया पर जारी किया।

130 से ज्यादा कॉलोनी, चार गांव, जलापूर्ति के लिए सिर्फ दो टैंकर, नर्मदा लाइन भी नहीं

इंदौर :एक तरफ तो नगर निगम शहर भर में जल प्रबंधन के दावे कर रहा है दूसरी तरफ वार्ड 76 में जलापूर्ति की हालत खराब है। नर्मदा विहिन इस वार्ड में 130 से ज्यादा कालोनियां हैं। इसके अलावा इस वार्ड का चार गांवों में भी विस्तार है। बावजूद इसके नगर निगम ने यहां जलापूर्ति के लिए सिर्फ दो टैंकर दिए हैं।

सोमवार को पार्षद सीमा सोलंकी के साथ मिलकर रहवासियों ने कनाडिया चौराहा पर चार घंटे तक धरना दिया। निगम के अधिकारियों के आश्वासन के बाद धरना समाप्त हुआ। पार्षद सोलंकी ने कहा कि हमारे वार्ड में नर्मदा लाइन ही नहीं है। यही वजह है कि पूरा वार्ड बोरिंग पर निर्भर है। पिछले एक दशक में वार्ड में कई नई कालोनियां, टाउनशिप बनी हैं। इसके अलावा कनाडिया, बिचौली हप्सी, टिगरिया बादशाह सहित चार बड़े गांव इसी वार्ड में आते हैं। इतने बड़े क्षेत्र में पानी सप्लाय के लिए सिर्फ दो टैंकर दिए गए हैं।

इनमें से एक की क्षमता 20 हजार लीटर और दूसरे की पांच हजार लीटर है। हम बार-बार टैंकर की संख्या बढ़ाने के लिए मांग कर रहे हैं, लेकिन कुछ नहीं हो रहा। जो दो टैंकर वार्ड के लिए दिए गए हैं उन्हें भी भाजपा कार्यकर्ता अपने हिसाब से ले जाते हैं। परेशान होकर सोमवार शाम जनता ने कनाडिया चौराहा को घेर लिया। लगभग चार घंटे तक धरना चला। सूचना मिलते ही निगम के अधिकारी मौके पर पहुंचे। हमने उन्हें स्थिति से अवगत कराया। सोलंकी ने बताया कि निगमायुक्त ने आश्वासन दिया है कि एक-दो दिन में स्थिति का जायजा लेने के बाद वार्ड के लिए अतिरिक्त टैंकरों की व्यवस्था कर दी जाएगी। इस आश्वासन के बाद धरना समाप्त हुआ।

श्रीयंत्र नगर में सुधरी लाइन, आज होगी टेस्टिंग

इधर श्रीयंत्र नगर में निजी कंपनी द्वारा तोड़ी गई लाइन का सुधार कार्य सोमवार को पूरा हो गया। अब मंगलवार को क्षेत्र में जलापूर्ति के साथ ही रिपेयर की गई लाइन की टेस्टिंग की जाएगी। गौरतलब है कि खंडवा रोड क्षेत्र में निजी कंपनी द्वारा आप्टीकल फायबर बिछाने के लिए की जा रही खोदाई के दौरान कर्मचारियों की लापरवाही की वजह से श्रीयंत्र नगर में नर्मदा जलापूर्ति लाइन क्षतिग्रस्त हो गई थी। इसके चलते लाइन से लगभग आधा घंटे तक पानी सड़क पर बहता रहा था। निगम ने नर्मदा जलापूर्ति बंद कर पानी का बहाव तो रोक दिया था, लेकिन फूटी लाइन का काम सोमवार को पूरा हुआ।

www.naidunia.com
#इदर #म #पन #पर #घमसन #जत #पटवर #न #जस #बतय #थ #जहरल #महपर #भरगव #न #पकर #दखय

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *