एक्स पति के आरोपों के बाद श्वेता तिवारी ने शेयर किया पहला पोस्ट, लिखा- ‘किस पर भरोसा किया जाए’

एक्स पति के आरोपों के बाद श्वेता तिवारी ने शेयर किया पहला पोस्ट, लिखा- ‘किस पर भरोसा किया जाए’

राज चौधरी ने हाल ही में दावा किया था कि उनकी बेटी पलक तिवारी उन्हें अपना पिता नहीं मानती है और उन्होंने बेटी को सोशल मीडिया पर भी ब्लॉक कर दिया है. वहीं राजा चौधरी ने अपनी एक्स वाइफ श्वेता द्वारा लगाए गए घरेलू हिंसा के आरोपों से भी इंकार किया था. साथ ही उन्होंने श्वेता पर अपने को-स्टार सेजान खान के साथ एक्स्ट्रा-मैरिटल अफेयर का आरोप भी लगाया था. राजा ने इस बारे में भी बात की कि उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बजाय 93 लाख रुपये का फ़्लैट क्यों चुना था. वहीं  अपने एक्स-हसबैंड राजा चौधरी के हालिया चौंकाने वाले दावों के बाद श्वेता तिवारी ने सोशल मीडिया पर अपनी पहली पोस्ट शेयर की है.

राजा चौधरी के आरोपों के बाद श्वेता तिवारी ने की पोस्ट
राजा का इंटरव्यू वायरल होने के बाद से फैंस श्वेता तिवारी या पलक तिवारी के रिएक्शन का इंतजार कर रहे थे. वहीं इस विवाद के बीच श्वेता ने अब इंस्टाग्राम पर अपनी पहली पोस्ट शेयर की है. हालांकि, श्वेता की पोस्ट ‘ट्रेटर्स 2’ में उनके आने वाले रोल के बारे में है. उन्होंने राजा के किसी भी दावे पर कोई रिएक्शन नहीं दिया है, श्वेता ने अपनी पोस्ट के कैप्शन में लिखा, “इस बार असली कसौटी यह जानना है कि किस पर भरोसा किया जाए.”

 

‘ट्रेटर्स 2’ में श्वेता तिवारी की एंट्री से एक्साइटेड हैं फैंस
‘ट्रेटर्स 2’ में श्वेता तिवारी के शामिल होने से फैंस काफी एक्साइटेड हैं. गौरतलब है कि ‘ट्रेटर्स 2’ से एक्ट्रेस रियलिटी टीवी शो में कमबैक कर रही हैं. इस धोखे और चालबाजी वाले गेम में एक्ट्रेस के अलावा रिदा थराना, मुनव्वर फारूकी, साहिल सलाथिया, दलीप ताहिल, रिया चक्रवर्ती, पारुल गुलाटी और इक्का जैसे कई सेलेब्स शामिल हैं.

क्या श्वेता तिवारी और  सेजान खान का अफेयर था?
इस बीच, श्वेता तिवारी के बारे में राजा चौधरी के दावे वायरल हो रहे हैं. राजा ने आरोप लगाया है कि जब श्वेता की शादी उनसे हुई थी, तब वह अपने शो ‘कसौटी ज़िंदगी की’ के को-स्टार सेजान खान को डेट कर रही थीं. उन्होंने यह भी दावा किया कि उस दौरान एक्ट्रेस के कई अफेयर थे. उन्होंने कहा, “…वह उनके साथ काम कर रही थीं. वह उनके घर पर रह रही थीं. हमारे एक कॉमन फ्रेंड ने भी माना कि वह उनके साथ यहां आती थीं… खुद सेजान ने भी हां कहा था कि हम रिलेशनशिप में हैं. “

एक्स पति के आरोपों के बाद श्वेता तिवारी ने शेयर किया पहला पोस्ट, लिखा- ‘किस पर भरोसा किया जाए’

श्वेता पर कभी नहीं उठाया हाथ
हालांकि, राजा का कहना था कि श्वेता ने कभी ये नहीं माना कि वह सेजान खान को डेट कर रही थीं. उन्होंने घरेलू हिंसा के आरोपों को भी नकारा और कहा कि उन्होंने श्वेता पर “कभी” हाथ नहीं उठाया. उन्होंने कहा, “हो सकता है कि मैंने चीजें तोड़ी हों  दरवाज़ा, टीवी, टेबल, लेकिन मैंने उन पर कभी हाथ नहीं उठाया.” राजा ने कहा, “उन्होंने कहा कि मैं ही उन्हें रोज पीटता था. कितना बड़ा झूठ है!”

राजा ने बेटी पलक की बजाय क्यों चुना 93 लाख का फ्लैट?
राजा ने आखिरकार श्वेता के उस दावे पर भी अपनी चुप्पी तोड़ी है जिसमें कहा गया था कि तलाक के समझौते के तहत उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बजाय 93 लाख रुपये का फ्लैट चुना था. राजा ने कहा कि भले ही कोर्ट ने उन्हें पलक से मिलने की इजाजत दी थी, लेकिन श्वेता ने उन्हें कभी ऐसा नहीं करने दिया. उन्होंने दावा किया कि उस दौरान उनका नाम कई अन्य मामलों में भी घसीटा गया, जिससे उनके लिए रहने की जगह ढूंढना मुश्किल हो गया. राजा ने कहा कि वह “परेशान” हो चुके थे और शांति से रहना चाहते थे.

 

उन्होंने बताया कि श्वेता खुशी-खुशी उनके समझौते के लिए सहमत हो गई थीं, लेकिन बाद में उन्होंने बात को अपने पक्ष में घुमा-फिराकर पेश किया.  राजा ने कहा कि श्वेता का दावा तभी सही माना जाता अगर उन्होंने अपनी साझा प्रॉपर्टी पर अपने अधिकार न छोड़े होते.

ये भी पढ़ें:-Box Office: ‘स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे’ ने भारत में पहले दिन मचाई तबाही, बंपर की ओपनिंग, बना दिए ये बड़े रिकॉर्ड

श्वेता और राजा की साल 2027 में टूट गई थी शादी
बता दें कि राजा चौधरी और श्वेता तिवारी ने 1998 में शादी की थी. उनकी नौ साल की शादी 2007 में खत्म हो गई थी.  श्वेता ने अलग होने की वजह घरेलू हिंसा और राजा की शराब की लत को बताया था। तब से उनकी बेटी पलक तिवारी श्वेता के साथ रह रही हैं.  वहीं श्वेता तिवारी ने अभी तक राजा के दावों पर कोई रिएक्शन नहीं दिया है. वह फिलहाल अपने नए शो ‘ट्रेटर्स 2’ पर ध्यान दे रही हैं, जो इस साल अगस्त में रिलीज होने वाला है.

ये भी पढ़ें:-Thursday Box Office: गुरुवार को ‘स्पाइडर मैन ब्रैंड न्यू डे’ ने लूटा बॉक्स ऑफिस, शॉकिंग रही ‘जना नायकन’ से ‘द ओडिसी ‘की कमाई

 



Source link
#एकस #पत #क #आरप #क #बद #शवत #तवर #न #शयर #कय #पहल #पसट #लख #कस #पर #भरस #कय #जए

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *