Indore News: पथराव केस में कांग्रेस शहर अध्यक्ष चौकसे को थाने किया तलब, कांग्रेसियों ने घेरा थाना

Indore News: पथराव केस में कांग्रेस शहर अध्यक्ष चौकसे को थाने किया तलब, कांग्रेसियों ने घेरा थाना

तीन माह पहले कांग्रेस कार्यालय पर भाजपा और कांग्रेस के कार्यकर्ता आमने-सामने हो गए थे। तब दोनों तरफ से पथराव हुआ था। पुलिस ने इस मामले में कांग्रेस शहर अध्यक्ष चिंटू चौकसे सहित 20 से ज्यादा कांग्रेस नेताओं के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया था।

अब पुलिस ने इस मामले में गुरुवार को शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे को पूछताछ के लिए थाने बुलाया। तीन घंटे से ज्यादा समय बीतने के बाद कांग्रेस नेता सक्रिय हुए और वे पढ़रीनाथ थाने का घेराव करने पहुंचे। इनमें पूर्व विधायक सज्जन सिंह वर्मा भी शामिल थे। उन्होंने कहा कि बेवजह कांग्रेस नेताओं को पुलिस परेशान कर रही है। अफसर चाहते हैं कि कांग्रेस सरकार की नीतियों का विरोध न करे, लेकिन इस तरह हमारी आवाज दबाई नहीं जा सकती।

थाने का घेराव करने वाले नेताओं में शैलेष गर्ग, राजेश चौकसे, पूर्व नगर अध्यक्ष विनय बाकलीवाल सहित अन्य नेता शामिल थे। शाम को कांग्रेस नेता थाने पहुंचे और नारेबाजी कर अपना विरोध जताया।

पूर्व विधायक सज्जन सिंह वर्मा थाने के भीतर पहुंचे और अधिकारियों के रवैये पर नाराजगी जताते हुए कहा कि शहर कांग्रेस अध्यक्ष को पहले कभी इस तरह थाने नहीं बुलाया गया। यह राजनीतिक मामला है, लेकिन उनके साथ अपराधियों जैसा व्यवहार किया जा रहा है।

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि पथराव के मामले में केस दर्ज हुआ था, जिसकी जांच की जा रही है। रात 9 बजे तक सैकड़ों की संख्या में कांग्रेसी थाने पर जुटे रहे।तीन घंटे की पूछताछ के बाद चौकसे को थाने से छोड़ा गया। इसके बाद कांग्रेसी भी लौट गए।

Source link
#Indore #News #पथरव #कस #म #कगरस #शहर #अधयकष #चकस #क #थन #कय #तलब #कगरसय #न #घर #थन

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *