रामायण के इस एक्टर ने नहीं ली फीस, प्रोड्यूसर से बोले- दान कर दो, Bollywood Hindi News

रामायण के इस एक्टर ने नहीं ली फीस, प्रोड्यूसर से बोले- दान कर दो, Bollywood Hindi News


रामायण में विभीषण का किरदार निभाने वाले एक्टर ने अपनी पूरी फीस उन बच्चों के इलाज के लिए दान की है जो कैंसर से जंग लड़ रहे हैं। एक्टर ने कहा कि उन्होंने प्रोड्यूसर्स से कहा कि उन्हें कोई फीस नहीं चाहिए। 

नितेश तिवारी की रामायण अब जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में इंडियन सिनेमा के एक से बढ़कर एक एक्टर्स नजर आनेवाले हैं। इस फिल्म में विवेक ओबेरॉय रावण के भाई विभीषण का किरदार निभाएंगे। विवेक ओबेरॉय ने इस फिल्म के लिए कोई फीस नहीं ली है। उन्होंने खुद बताया था कि उन्होंने प्रोड्यूसर्स से उनकी फिल्म को दान करने के लिए कहा है।

रामायण के प्रोड्यूसर से क्या बोले थे विवेक ओबेरॉय?

विवेक ओबेरॉय ने हिंदुस्तान टाइम्स को दिए एक पुराने इंटरव्यू में कहा था कि उन्होंने फिल्म के प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा से कहा कि उन्हें फिल्म के लिए फीस नहीं चाहिए। उनकी फीस को कैंसर के मरीजों के इलाज के लिए दान किया जाए।

रामायण के लिए नहीं लिया एक भी पैसा

विवेक ओबेरॉय ने कहा था- “मैंने नमित से कहा कि मुझे इसके लिए एक पैसा भी नहीं चाहिए, मैं इसे किसी ऐसे अच्छे काम के लिए दान करना चाहता हूं जिसमें मेरा विश्वास हो।” विवेक ने इसके बाद बताया कि उन्होंने फीस को उन बच्चों के लिए दान किया जो कैंसर से जंग लड़ रहे हैं।

रामायण के बारे में क्या सोचते हैं विवेक ओबेरॉय?

विवेक ने इसी बातचीत में बताया था कि उन्होंने नमित से कहा था कि वो फिल्म इसलिए कर रहे हैं क्योंकि वो जो कर रहे हैं (रामायण बना रहे हैं), उन्हें बहुत अच्छा लग रहा है और वो उन्हें उसमें सपोर्ट करना चाहते हैं। एक्टर ने कहा था कि उन्हें लगता है कि रामायण भारत को एक शानदार तरीके से ग्लोबल स्टेज पर ले जाएगी।

रामायण के ग्राफिक्स की हो रही है तारीफ

रामायण की बात करें तो ये फिल्म दुनियाभर के दर्शकों को ध्यान में रखकर बनाई गई है। फिल्म का ट्रेलर रिलीज होने के बाद नितेश तिवारी और नमित मल्होत्रा की तारीफ हो रही है। फिल्म के ग्राफिक्स भी सोशल मीडिया यूजर्स को पसंद आए हैं। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम का किरदार निभाएंगे। वहीं, साई पल्लवी माता सीता के किरदार में नजर आएंगी। साउथ के सुपरस्टार यश रावण के किरदार में दिखाई पड़ेंगे। इसके अलावा फिल्म में रकुलप्रीत सिंह, रवि दुबे, एक्टर कुणाल कपूर, अरुण गोविल, लारा दत्ता और सनी देओल नजर आएंगे।

कितना है रामायण का बजट?

रामायण के बजट की बात करें तो इस फिल्म का बजट 4000 करोड़ बताया जा रहा है। रामायण को दो हिस्सों में रिलीज किया जाएगा। पहला पार्ट जल्द रिलीज होने वाला है। वहीं, दूसरा पार्ट अगले साल रिलीज होगा।



Source link

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *