MPPSC: कल सहायक प्राध्यापक परीक्षा के लिए 3 प्रणाली होगी, सेंटर जाने से पहले जरूर जान लें

MPPSC: कल सहायक प्राध्यापक परीक्षा के लिए 3 प्रणाली होगी, सेंटर जाने से पहले जरूर जान लें

मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) द्वारा सहायक प्राध्यापक परीक्षा-2025 (भाग-2) का आयोजन 2 अगस्त (रविवार) को ऑफलाइन पद्धति से किया जाएगा। परीक्षा 6 विषयों के लिए 2 सत्रों में आयोजित होगी। प्रथम सत्र प्रातः 10 बजे से 11 बजे तक तथा द्वितीय सत्र दोपहर 1 बजे से शाम 4 बजे तक इंदौर एवं भोपाल संभाग के निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर संपन्न होगा।

यह भी पढ़ें…

Indore News: बारिश-नमी से बढ़ा संक्रमण, अस्पतालों में लगी मरीजों की लाइनें, पीने का पानी भी दूषित आ रहा

नई त्रिस्तरीय जांच प्रक्रिया लागू होगी

परीक्षा की पारदर्शिता एवं सुव्यवस्थित संचालन सुनिश्चित करने के लिए परीक्षा केंद्रों पर नवीन त्रिस्तरीय जांच प्रक्रिया लागू की गई है। इसके अंतर्गत सीसीटीवी सर्विलेंस, बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण, प्रवेश पत्र की स्कैनिंग, हैंड हेल्ड मेटल डिटेक्टर (HHMD) के माध्यम से तलाशी तथा अन्य सुरक्षा व्यवस्थाएं की जाएंगी। सभी परीक्षार्थियों को परीक्षा प्रारंभ होने के 90 मिनट पूर्व परीक्षा केंद्र पर पहुंचना अनिवार्य होगा। प्रवेश से पूर्व प्रत्येक अभ्यर्थी की त्रिस्तरीय जांच की जाएगी। परीक्षा केंद्र के प्रवेश द्वार पर अनुमत एवं प्रतिबंधित वस्तुओं की सूची प्रदर्शित रहेगी, जिसका पालन करना अनिवार्य होगा।

परीक्षार्थियों की तलाशी हैंड हेल्ड मेटल डिटेक्टर (HHMD) के माध्यम से की जाएगी। पुरुष अभ्यर्थियों की जांच पुरुष वीक्षकों द्वारा तथा महिला अभ्यर्थियों की जांच महिला वीक्षकों द्वारा पृथक केबिन में की जाएगी। ट्रांसजेंडर अभ्यर्थियों को अपनी सुविधा अनुसार महिला अथवा पुरुष कर्मचारी से जांच कराने का विकल्प उपलब्ध रहेगा।

परीक्षार्थी अपने साथ केवल बॉलपेन, पारदर्शी पानी की बोतल, ई-प्रवेश पत्र तथा वैध फोटो पहचान पत्र ही परीक्षा केंद्र पर ला सकेंगे। अन्य किसी भी प्रकार की प्रतिबंधित सामग्री परीक्षा केंद्र में ले जाने की अनुमति नहीं होगी। आयोग द्वारा सभी अभ्यर्थियों से अपील की गई है कि वे परीक्षा संबंधी सभी निर्देशों का पालन करते हुए निर्धारित समय से पूर्व परीक्षा केंद्र पहुंचें तथा परीक्षा के शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित संचालन में सहयोग करें।

असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा-2024 का परिणाम जारी किया

परीक्षा से पहले एमपीपीएससी ने असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा-2024 के इकोनॉमिक्स विषय के 112 (87 फीसदी भाग में शामिल) पदों की फाइनल सिलेक्शन लिस्ट गुरुवार रात को ही जारी कर दी। खास बात यह है कि इंटरव्यू खत्म होने के महज 24 घंटे के भीतर ही यह लिस्ट जारी कर दी। ऐसा इसलिए किया ताकि 2 अगस्त को होने वाली असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा 2025 में ये अभ्यर्थी शामिल न हों। आम तौर पर इंटरव्यू खत्म होने के एक माह में चयन सूची जारी की जाती है। 2 अगस्त को जिन 6 विषयों के लिए परीक्षा होना है, उनमें अर्थशास्त्र के भी 72 पद हैं। कुल 400 से ज्यादा पदों के लिए 21 हजार अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। अब चयन सूची आने से चयनित हुए अभ्यर्थी परीक्षा में नहीं बैठेंगे।

Source link
#MPPSC #कल #सहयक #परधयपक #परकष #क #लए #परणल #हग #सटर #जन #स #पहल #जरर #जन #ल

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *